हेल्थ

Sesame Seeds Benefits: सर्दियों में सेहत के लिए रामबाण है तिल, जानें इसके लाभ

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 10:55 PM IST

Sesame Seeds Benefits: तिल का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह शरीर की गर्माहट को बनाए रखने के साथ-साथ शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर कर सकता है। इसके अलावा सर्दियों में इसके सेवन से आप सर्दियों में होने वाली समस्याओं जैसे- कमजोरी इम्यूनिटी, ब्लड प्रेशर की परेशानी, जोड़ों में दर्द इत्यादि को दूर कर सकते हैं।

Image

सर्दियों में तिल खाने के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • तिल खाने से हड्डियां होती हैं मजबूत
  • हाई ब्लड प्रेशर से राहत दिलाए तिल
  • दिमाग को तेज करने में असरदार है तिल

Sesame Seeds Benefits: सर्दियों में तिल का सेवन करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसे में कई लोग सर्दियों में तिल का सेवन कई तरह के डिशेज को तैयार करके करते हैं। अधिकतर लोग सर्दियों में गुड़ और तिल से तैयार लड्डू का सेवन करना पसंद करते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन इत्यादि प्राप्त होता है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो तिल का सेवन जरूर करें। यह आपको कई तरह की समस्याओं से दूर रखने के साथ-साथ शरीर को फिट रखने में मददगार हो सकता है।

सर्दियों में तिल का सेवन करने के फायदे

तिल का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में तिल का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या लाभ हो सकते हैं?

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

सर्दियों में तिल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल, सर्दियों के दिनों में ब्लड प्रेशर की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में तिल का सेवन जरूर करें। तिल में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

सर्दियों के सीजन में अधिकतर लोगों को हड्डियों से जुड़ी परेशानियां जैसे- जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा इत्यादि देखने को मिलता है। ऐसे में तिल का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। तिल में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा तिल का सेवन करने से हड्डियों की मरम्मत बेहतर तरीके से हो सकती है।

स्ट्रेस से राहत

सर्दियों में मानसिक समस्याएं बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। खासतौर पर इस सीजन में स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ती हैं। अगर आप स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करना चाहते हैं तो तिल का सेवन करें। तिल का सेवन करने से स्ट्रेस और डिप्रेशन के खतरों को कम करने के साथ-साथ अनिद्रा की परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article