स्वास्थ्य मंत्री ने जनता को ये भी आश्वासन दिया कि भारत सरकार स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की स्थिति के लिए तैयार है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, यह समझना जरूरी है कि अपना और अपने परिवार का बचाव कैसे किया जाए। कोविड जैसी बीमारी से बचाव के लिए लक्षणों को पहचानना और समय रहते इलाज करना बहुत जरूरी है।
New Corona Variant Name and Symptoms
कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को BF.7 नाम दिया गया है। वैसे कोरोना के शुरुआती समय में स्वाद और सुगंध जाना, सांस लेने में दिक्कत होना बीमारी के क्लासिक लक्षण माने जाते थे। लेकिन नए वेरिएंट के साथ लक्षण भी कुछ बदले नजर आ रहे हैं। अब कि स्थिति में ज्यादातर लोगों को गले में खराश, बुखार और लगातार खांसी-जुकाम जैसे लक्षणों की शिकायत है। बजाय कि पुराने वेरिएंट जैसे श्वास और स्वाद/सुगंध संबंधित लक्षणों के।
Coronavirus New Variant Symptoms, कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं
हाल में ओमिक्रोन सबसे खतरनाक वेरिएंट के रूप में सामने आ रहा है। इसलिए इसके लक्षणों को जानना बेहद जरूरी है, ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले इलाज करवाया जा सके। ये हैं कोविड के टॉप लक्षण –
- गले में खराश
- बहती नाक
- बंद नाक
- छींक आना
- बिना बलगम वाली खांसी
- सिरदर्द
- कर्कश वाली आवाज
- बदन दर्द
- सुगंध में कमी आना
- थकान
- सीने व पेट में दर्द
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए वेरिएंट की दस्तक के साथ ये लक्षण बहुत आम होते जा रहे हैं। वहीं बुखार, सांस, स्वाद और सुगंध न आने जैसे पुराने लक्षण कम ही रिकॉर्ड किए गए हैं।
कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्यों बदल गए हैं
विशेषज्ञों का मानना है कि, समय के साथ इस इंफेक्शन की गंभीरता में कमी देखी गई है। जितने भी नए वेरिएंट्स की पुष्टि हुई है, सभी में खतरे का दर कम था। साथ ही ऐसा होने के पीछे की एक वजह लोगों में वायरस के खिलाफ विकसित हुई इम्यूनिटी भी है। और यही कारण है कि, बीमारी के लक्षणों में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
