हेल्थ

Free Condoms: 18-25 साल तक के युवाओं को ये देश देगा फ्री में कंडोम, इस वजह से लिया फैसला

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 10, 2022, 03:20 PM IST

France Free Condoms: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कुल मिलाकर यौन शिक्षा पर हम बहुत अच्छे नहीं हैं। वास्तविकता सिद्धांत से बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमें अपने शिक्षकों को शिक्षित करने के लिए बहुत बेहतर करने की आवश्यकता है।

Image

18-25 साल तक के युवाओं को फ्रांस फ्री में देगा कंडोम।

Photo : iStock

France Free Condoms: फ्रांस के राष्ट्रपति (France President) इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कहा कि है कि युवा लोगों के बीच एड्स, अन्य यौन संबंधित रोगों और अनचाही प्रेग्नेंसी को कम करने के लिए 18 से 25 साल के युवाओं के लिए कंडोम (Condom) मुफ्त में फार्मेसियों में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल 1 जनवरी से इसे लागू कर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कुल मिलाकर यौन शिक्षा पर हम बहुत अच्छे नहीं हैं। वास्तविकता सिद्धांत से बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमें अपने शिक्षकों को शिक्षित करने के लिए बहुत बेहतर करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा कि गुरुवार की घोषणा अन्य स्वास्थ्य उपायों के साथ मौजूद होगी। इनमें फार्मेसियों में सभी महिलाओं के लिए मुफ्त आपातकालीन गर्भनिरोधक, और 26 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए एचआईवी को छोड़कर, डॉक्टर के पर्चे के बिना मुफ्त एसटीआई जांच शामिल हैं। मैक्रों सरकार के इस फैसले को अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए एक क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि फ्रांस में 2020 और 2021 में एसटीडी की दर में लगभग 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। फ़्रांस में कंडोम पहले से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की ओर से रिंबर्स किए जाते हैं, अगर वे डॉक्टर या दाई द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। बता दें कि साल 2017 में जब मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए थे, तब वह फ्रांस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति थे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article