सर्दियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है चीकू। चीकू सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक अद्भुत फल है। पोषक तत्वों से भरपूर चीकू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चीकू को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। चीकू विटामिन ए और विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। दुबले-पतले लोगों के लिए चीकू किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं माना जाता है। चीकू में सोडियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, चीकू में पॉलीफेनॉल होते हैं, जिनमें एंटी-एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो सर्दियों में शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।
दुबले-पतले लोगों के लिए चीकू शेक का सेवन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। जो लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं वो लोग अपनी डाइट में चीकू को जरूर शामिल करे। ऐसे में आज हम आपको चीकू के सेवन का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
वजन बढ़ाने के लिए चीकू और केले का शेक
चीकू कैलोरी से भरपूर होता है। इसके सेवन से कुछ ही दिनों में वजन बढ़ने लगता है। 100 ग्राम चीकू में लगभग 83 कैलोरी होती है। वहीं, एक मीडियम साइज केले में 105 कैलोरी होती हैं। अगर नियमित रूप से इन दोनों का सेवन किया जाए तो हफ्ते भर में ही आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
वजन ढ़ाने के लिए चीकू और केले का शेक कैसे बनाएं- How To Make Banana Chikoo Shake For Weight Gain
किन चीजों की होगी जरूरत
2 चीकू
1 केला
1 कप दूध
2 चम्मच शहद या 4-5 खजूर
चुटकी भर दालचीनी पाउडर
बनाने का तरीका
चीकू शेक बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें और स्मूथ शेक बनाने तक इसे ब्लेंड करें। इसके बाद इसे एक गिलास में निकालें। फिर इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं और इसका सेवन करें। सुबह ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।
