हेल्थ

रात में भरपूर सोने के बाद भी दिन भर रहता है आलस, हमेशा महसूस होती है थकान, तो हो सकती है ये गंभीर वजह

Causes Of Extreme Fatigue Even After Sleeping In Hindi: अगर आप भी रोज भरपूर नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान या सुस्ती महसूस करते हैं, तो अब वक्त है अपनी लाइफस्टाइल और सेहत पर ध्यान देने का। आपको बता दें कि शरीर में कुछ गंभीर स्थितियों की वजह से इस तरह की परेशानी होती है। इन वजहों को पहचानें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यहां जानें इसके पीछे का क्या कारण है...

Image

Causes Of Extreme Fatigue Even After Sleeping In Hindi

Causes Of Extreme Fatigue Even After Sleeping In Hindi: कभी-कभी ऐसा होता है ना कि हम रात को अच्छे से 7-8 घंटे की नींद लेते हैं, फिर भी सुबह उठने के बाद थकावट महसूस होती है और दिनभर बस सुस्ती छाई रहती है? काम में मन नहीं लगता, मूड भी डाउन रहता है। कई लोग इसे बस आलस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा रोज हो रहा है तो ये कोई सामान्य बात नहीं है। इसके पीछे कुछ हेल्थ से जुड़ी छुपी हुई वजहें हो सकती हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 5 बड़ी वजहें।

ज्यादा स्ट्रेस या डिप्रेशन

मानसिक थकान का असर सीधा शरीर पर पड़ता है। जब दिमाग लगातार टेंशन में होता है या डिप्रेशन जैसी दिक्कतें होती हैं, तो नींद से भी आराम महसूस नहीं होता। हर वक्त आलस और थकावट बनी रहती है। ऐसे में खुद को हल्का महसूस कराने के लिए प्रोफेशनल मदद लेना बेहतर रहता है।

कैफीन या शराब की आदत

रात को सोने से पहले चाय, कॉफी या शराब का सेवन करने से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। ये चीजें नींद में खलल डालती हैं और सुबह उठने पर फ्रेश फील नहीं होता। कोशिश करें कि सोने से कम से कम 4 घंटे पहले इन चीजों से दूरी बना लें।

शरीर में पोषण की कमी

अगर आपको लग रहा है कि नींद पूरी करने के बाद भी एनर्जी नहीं आ रही, तो हो सकता है आपके शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स न मिल पा रहे हों। खासकर आयरन, विटामिन बी12, और विटामिन डी की कमी से शरीर सुस्त और कमजोर लगता है। थकावट बनी रहती है और काम करने का मन नहीं करता।

नींद गहरी नहीं थी

नींद की मात्रा ही नहीं, उसकी क्वालिटी भी जरूरी होती है। अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या आप गहरी नींद में नहीं जा पाते, तो शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता। स्लीप एपनिया जैसी नींद से जुड़ी परेशानियां भी इसका कारण हो सकती हैं, जिसमें सांस रुकने की वजह से नींद डिस्टर्ब होती रहती है।

थायरॉइड की गड़बड़ी

थायरॉइड एक ऐसा हार्मोन है जो पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। अगर ये धीमा हो जाए (हाइपोथायरॉइडिज़्म), तो शरीर हर वक्त थका-थका सा लगता है, भले ही आप कितनी भी नींद क्यों न लें। अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो एक बार थायरॉइड टेस्ट जरूर करवाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article