Can mouth wash replace brushing, Oral hygiene facts: अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए साफ सफाई से रहना बहुत ही आवश्यक है। न केवल बाहरी साफ सफाई लेकिन ओरल से लेकर मेंटल हेल्थ तक की सफाई बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि कई बार हम आलस के चक्कर में अपनी ओरल हेल्थ के साथ समझौता कर लेते हैं। इस बात पर बिना गौर किए कि, ब्रश न करना सही से मुंह की सफाई न करना कितना खतरनाक हो सकता है। वहीं कई लोग माउथ वॉश करने को ब्रश करने के बराबर समझते हैं, ऐसे में इस बात की सच्चाई जानना जरूरी है। देखें क्या वाकई सिर्फ माउथ वॉश कर लेने से ओरल हाइजीन बरकरार रहती है?
Oral Health tips in Hindi
कई स्थितियों मे हम भी आलस आदि के चक्कर में ब्रश करने से समझौता कर लेते हैं। और केवल माउथ वॉश से कुल्ला कर ऐसा समझने लगते हैं कि, मुंह की बढ़िया सफाई हो गई है। हालांकि ये मानना बिल्कुल ही गलत है कि, ब्रश को बदलकर आप दिन भर ही माउथ वॉश का इस्तेमाल कर ओरल हेल्थ मेन्टेन करें। दरअसल मुंह और दांत की सही सफाई करने के लिए ब्रश की अच्छी घिसाई और कोने कोने तक पहुंचना बहुत जरूरी है। वहीं माउथ वॉश के इस्तेमाल से ऐसा नहीं हो सकता है। इसलिए माउथ वॉश करने के साथ साथ आपके लिए नियमित रूप से दांतों को ब्रश करना भी जरूरी है। हालांकि हमेशा ब्रश हल्के हाथ से अपने दांतों को सूट करते टूथपेस्ट के साथ ही करें।
