हेल्थ

High BP: क्या हाई ब्लड प्रेशर होने पर मैं कॉफी पी सकता हूं, जानें क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

Coffee in High BP: क्या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग काफी पी सकते हैं। इस सवाल का जवाब है- अगर आपको कॉफी की आदत है हाई बीवी के साथ इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। कुछ लोगों में कैफीन का असर अधिक होता है, जिससे अचानक बीपी बढ़ सकता है। इस मामले में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Image

Can We Drink Coffee In High Blood Pressure In Hindi

Coffee in High BP: कॉफी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है। हम में से ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत इसके साथ ही होती है। यह न केवल आपको ऊर्जा देती है बल्कि लंबे समय में नियमित कॉफी पीने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। लेकिन जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उनके मन में अक्सर यह सवाल आती है कि "क्या मैं हाई ब्लड प्रेशर होने पर कॉफी पी सकता हूं?" अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो आप सोच सकते हैं कि क्या कॉफी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाएगी? आपके इस सवाल का जवाब आज हम लेकर आए हैं, जानने के लिए आगे पढ़ते रहें....

कैसे कॉफी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है - Can Coffee Raise Blood Pressure

दरअसल, कॉफी में मौजूद कैफीन हमारे शरीर में एक खास तरह से काम करता है। ये हमारे ब्लड वेसल्स यानी रक्त नलिकाओं को थोड़ा सिकोड़ देता है, जिससे ब्लड का दबाव बढ़ सकता है। यानि अगर आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो कॉफी थोड़ा असर जरूर डाल सकती है।

लेकिन एक और पहलू भी है। कॉफी में सिर्फ कैफीन नहीं होता, उसमें कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जैसे एंटीऑक्सिडेंट, जो हमारी रक्त नलिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। इसलिए ये कहना भी सही नहीं होगा कि कॉफी पूरी तरह नुकसानदेह है।

लंबे समय तक कॉफी पीने का क्या असर होता है?

अभी तक जितने भी रिसर्च हुए हैं, उनमें साफ जवाब नहीं मिल पाया है कि कॉफी अच्छी है या बुरी। कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप रोज 3-4 कप कॉफी पीते हैं, तो इससे कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि कुछ मामलों में हल्का फायदा भी हो सकता है।

अगर आप रोज बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं, जैसे 7 कप या उससे ज़्यादा, तो रिसर्च बताता है कि इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा थोड़ा कम भी हो सकता है। मतलब ये कि कॉफी को लेकर डरने की जरूरत नहीं, बस समझदारी से पीना चाहिए।

क्या हाई बीपी वाले कॉफी पी सकते हैं? - Can We Drink Coffee In High Blood Pressure In Hindi

अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है और डॉक्टर ने कोई खास मना नहीं किया है, तो आप दिन में 1 से 3 कप कॉफी आराम से पी सकते हैं। लेकिन अगर आप महसूस करें कि कॉफी पीने के बाद दिल तेजी से धड़कता है, या बेचैनी होती है, तो हो सकता है कि ये आपके लिए सही न हो।

कब कॉफी से दूरी बना लेनी चाहिए?

कुछ लोग होते हैं जिन्हें कॉफी पीते ही अनिद्रा यानी नींद न आना, घबराहट, कंपकंपी, या सीने में जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे लोगों को कॉफी से दूरी बना लेनी चाहिए या कम से कम इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए। और अगर आप कॉफी पीना छोड़ना चाहते हैं, तो एकदम से न छोड़ें। धीरे-धीरे इसकी मात्रा कम करें, नहीं तो सिरदर्द, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण हो सकते हैं।

कॉफी की जगह क्या ले सकते हैं?

अगर आप कॉफी कम करना चाहते हैं लेकिन फिर भी सुबह कुछ गरम पीने की आदत है, तो कुछ बेहतरीन विकल्प हैं जैसे चिकोरी कॉफी, डेंडेलियन रूट कॉफी, रूइबोस चाय, येरबा मेट या फिर भुनी हुई जौ से बने ड्रिंक्स। ये स्वाद में अच्छे होते हैं और कैफीन फ्री भी हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर आखिर होता क्या है?

हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप तब होता है जब आपकी रक्त नलिकाओं पर खून का दबाव लगातार ज़्यादा रहता है। इससे दिल को खून पंप करने में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो धीरे-धीरे दिल और बाकी अंगों पर असर डाल सकता है। अब के नए मेडिकल गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर आपका ब्लड प्रेशर 130/80 mmHg या उससे ऊपर है, तो इसे हाई बीपी माना जाता है।

तो आखिर करें क्या?

अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो कॉफी पूरी तरह छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन संतुलन ज़रूरी है। दिन में 1 से 3 कप तक पी सकते हैं, बस शरीर पर नजर रखें- कोई भी अजीब लक्षण दिखे तो डॉक्टर से बात करें। कॉफी का सही इस्तेमाल आपको नुकसान नहीं, बल्कि फायदा भी पहुंचा सकता है बस जरूरत है समझदारी से पीने की।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article