हेल्थ

Breast Cancer: यह खास डाइट ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए है सबसे बेस्ट, आप भी जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 12:21 AM IST

Breast Cancer: कैंसर के नाम से हर कोई चिंता में आ जाता है। लेकिन इसकी चिंता लेने से ज्यादा अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान देंगे तो आप इससे बहुत जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। जिसके लिए आपको हेल्दी डाइट को अपने डेली रूटीन में शामिल करना होगा। इससे आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी दूर हो जाएगी। जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी काफी कम हो जाएगा।

Image

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए डाइट

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं मेंब्रेस्ट कैंसर की समस्या है गंभीर
  • ब्रेस्ट कैंसर से रिकवर करने के लिए सूपर फूड
  • न होने दें शरीर में न्यूट्रिशन की किसी तरह की कमी


Breast Cancer: कैंसर एक ऐसा रोग है जिसका नाम सुनकर ही लोग सदमें में आ जाते हैं क्योंकि ये आपको शारीरिक रूप से तो कमजोर करता ही है साथ ही मानसिक रूप से भी तोड़ कर रख देता है। जिसके कारण इंसान में जीने की आस खत्म हो जाती है। फिर चाहे वो शरीर के किसी भी भाग में हो। कैंसर किसी भी उम्रवर्ग के व्यक्ति को हो सकता है। वहीं अगर महिलाओं की बात करें तो उनको सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 से 22 से बीच में विश्व की करीबन 2.3 मिलियन महिलाएं इस रोग से ग्रस्त हुई हैं। जिनमे से 6 लाख के आसपास महिलाओं की मौत हुई है। अगर आप चाहते हैं कि, आपको इस समस्या से निजात मिले तो कुछ फूड ऐसे हैं जिन्हें समय रहते आप अपनी डाइट में शामिल कर लें। इससे आपको ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा मिल जाएगा।

ब्रेस्ट कैंसर से रिकवर करने के लिए सूपर फूड

अगर कभी भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या उत्पन्न होती है तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट में कुछ बदलाव तुरंत कर लेने चाहिए। जिससे इसके फैलने के खतरे को कम किया जा सके। इसमें सबसे पहले बात करेगें नट्स की।

नट्स

नट्स का सेवन अधिकतर लोग करते हैं। कोई सिर्फ इन्हें सर्दियों में खाना ही पसंद करता है। लेकिन अगर आपको कैंसर की समस्या है तो आप इसे नियमित रूप से रोजाना लेना शुरू कर देें। इसमें आप बादाम, अखरोट, किशमिश और खजूर का सेवन जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में फाइबर और मेटाबॉलिज्म को बेलेंस रखते हैं। ये गुड स्नैकिंग के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

योगर्ट

जब भी कैंसर होता है तो इससे शरीर के काफी पार्ट प्रभावित होते हैं। जैसे-हड्डियां, मांसपेशियां। जिसके कारण शरीर में कैलोरी और कैल्शियम की मात्रा काफी कम हो जाती है। ऐसे में आपको योगर्ट का सेवन करना चाहिए। इसको आप कभी भी खा सकते हैं। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो जाएगी। इसी के साथ आपके शरीर में एनर्जी भी वापस आ जाएगी।

सत्तू

सत्तू का सबसे ज्यादा सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है। लेकिन इसको आप ब्रेस्ट कैंसर की समस्या के लिए भी खा सकते हैं। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन, गुड फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। इसको खाने उन सबकी कमी दूर हो जाती है। ऐसे में आप इसके लड्डू बनाकर, पैनकेक बनाकर और भी अन्य तरीकों से खा सकते हैं।

इसके अलावा आप अपनी डाइट में नारियल का तेल, कद्दू के बीज, चिया सिड्स, बैरिज को शामिल कर सकते हैं। ये भी आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article