हेल्थ

खाली पेट सेब का करें सेवन, मोटापा से लेकर इन 5 बीमारियों से रह सकते हैं दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:50 PM IST

Apple benefits: खाली पेट सेब का सेवन करने से आपको शरीर को भरपूर रूप से फाइबर और आयरन मिलता है, जिससे आप मोटापा कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा इससे सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट सेब खाने के क्या फायदे हैं?

Image

खाली पेट सेब का करें सेवन, मोटापा से लेकर इन 5 बीमारियों से रह सकते हैं दूर

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है सेब
  • ब्लड शुगर लेवल भी रहता है बैलेंस
  • सेब के सेवन से आयरन की कमी नहीं हो सकती है।

Apple benefits: रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप बीमारियों को कोसों दूर कर सकते है। इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट इसके सेवन से आपको दोगुना फायदा पहुंच सकता है। जी हां, अगर आप रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करते हैं, तो यह न सिर्फ आपका वजन तेजी से कम कर सकता है, बल्कि इससे आप शरीर में आयरन की कमी को भी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट सेब खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं?

खाली पेट सेब खाने के फायदे

खाली पेट सेब खाने से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके अन्य लाभ के बारे में विस्तार से-

वजन होता है कम

खाली पेट सेब का सेवन करने से आपका वजन कंट्रोल हो सकता है। दअरसल, सेब में फाइबर भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे आपका वजन काफी तेजी से घट सकता है।

आयरन की कमी होगी दूर

खाली पेट सेब का सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह खून को साफ करने में भी प्रभावी है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो खाली पेट नियमित रूप से इसका सेवन करें।

कब्ज से छुटकारा

सेब फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो पाचन की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। खासतौर पर कब्ज से परेशान लोगों के लिए सेब काफी हेल्दी होता है। साथ ही इससे आप पेट में गैस, अपच जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं।

ब्लड शुगर में सुधार

हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए खाली पेट सेब खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है, जो डायबिटीज की परेशानियों को भी दूर कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

खाली पेट सेब का सेवन करने से आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। ऐसे में यह आपको हार्ट डिजीज से भी दूर करने में प्रभावी है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article