हेल्थ

Bobby Deol: एनिमल के लिए बॉबी देओल ने छोड़ी थी शक्कर, जान लें महीने भर शक्कर न खाने के गजब फायदे

Bobby deol diet plan (शक्कर न खाने के फायदे): एनिमल फिल्म के लिए बेशक ही बॉबी देओल ने बेहतरीन बॉडी बनाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी ने एक्सरसाइज के साथ बेहतरीन शुगर फ्री डाइट लेकर वेट लॉस किया। यहां देखें बॉबी देओल का डाइट प्लान और शक्कर छोड़ने के गजब फायदे।

Image

Bobby deol animal diet plan weight loss diet sugar free food benefits of not eating sugar shakkar chodhne ke fayde

Bobby deol diet plan (शक्कर न खाने के फायदे): एनिमल फिल्म में बेहतरीन फिजिक फ्लॉन्ट करने के लिए बेशक ही रणबीर कपूर तो बॉबी देओल ने महीनों अपनी बॉडी पर जमकर काम किया है। फिल्म में बॉबी देओल के कमबैक तो उनकी कमाल मस्क्यूलर बॉडी को लेकर खूब चर्चे हैं। फिल्म के लिए बॉबी ने खास वर्कआउट रूटीन तो स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो की थी। यहां देखें बॉबी का वर्कआउट रूटीन क्या है, वेट लॉस की डाइट कैसी हो।

Bobby Deol Diet Plan Workout Routine

बेहतरीन बॉडी फ्लॉन्ट करने के लिए बॉबी खास 40 मिनट का कार्डियो करते थे। सुबह और शाम दोनों टाइम की घंटा भर वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज कर बॉबी ने इतना बढ़िया फिजिक बनाया है। वहीं अगर बॉबी की डाइट की बात करें तो खास अपनी डाइट में कार्ब्स, फैट और प्रोटीन तीनों बराबर मात्रा में शामिल करते हैं। इसी के साथ उनके वर्कआउट में एकदम इंटेन्स वेट एक्सरसाइज भी शामिल थीं।

What Did Bobby Deol eat for Animal?

एनिमल फिल्म के लिए बॉबी ने खास 4 महीनों का डाइट प्लान फॉलो किया था। जिसमें रोज सुबह नाश्ते में उन्हें अंडे, दोपहर के खाने में चिकन और चावल, स्नैक्स में सलाद तो रात के खाने में चिकन या फिश खाना होता था। वहीं वैसे तो बॉबी को मीठा खाना खूब पसंद है। लेकिन फिल्म में विलेन वाली बॉडी बनाने के लिए बॉबी ने शक्कर को हाथ तक नहीं लगाया था।

Benefits of Not Eating Sugar

वेट लॉस

अगर आप डाइट से शक्कर हटा देंगे, तो आप आसानी से अपने वेट लॉस गोल्स को पूरा कर सकते हैं।

डायबिटीज का खतरा

शक्कर छोड़ने से आपके शरीर में डायबिटीज जैसी घातक बीमारी के होने का रिस्क थोड़ा कम हो जाएगा।

चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं आएंगी

कम या नो शुगर वाली डाइट फॉलो कर आप चेहरे पर झुर्रियां नहीं आएंगी। न केवल चेहरे की बल्कि आपकी पूरी त्वचा की एजिंग प्रोसेस धीरे हो जाएगी।

डिप्रेशन का रिस्क कम होगा

इसी के साथ शक्कर न खाने से आपके शरीर में डिप्रेशन का रिस्क भी बहुत हद तक कम हो सकता है।

साथ ही साथ महीने भर तक शक्कर छोड़ देने से आपको अपने आप भी ज्यादा एनर्जेटिक, पतला, कॉन्फिडेंट, पॉजिटिव महसुस होने लगेगा। इसी के साथ आपका ओरल, दिल का स्वास्थ्य भी एकदम दुरुस्त रहेगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article