Black Tea VS Green Tea Weight Loss : खराब होता खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल ये दोनों मिलकर हमारे वजन को बढ़ाने का काम करती हैं। यही कारण है कि आज बहुत से लोग तेजी से मोटापा के शिकार होते जा रहे हैं। ये बढ़ता हुआ वजन न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि उनकी सेहत पर भी बुरा असर डालती हैं। वजन कम करने के लिए लोग अक्सर डाइटिंग और एक्सरसाइज जैसी चीजों को फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसके लिए अलग-अलग तरह की चाय पीने की भी सलाह देते हैं। हालांकि वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा ब्लैक टी और ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से वजन कम करने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
वेट लॉस के लिए ब्लैक टी के फायदे : Black Tea Benefits for Weight Loss
ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे वेट लॉस में काफी कारगर बनाती है। शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ने से आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ा हुआ रहता है। जो आपके के लिए कैलोरी बर्न करने में काफी मदद करता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना 2-3 कप ब्लैक टी पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।
वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के फायदे : Green Tea Benefits for Weight Loss
इसके साथ ही ग्रीन टी में कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर पाए जाते हैं। ये आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करती है। जो आपको वेट लॉस करने में काफी कारगर साबित होती है। इसके अलावा ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स आपकी भूख को शांत करने में मदद करते हैं।
ब्लैक टी या ग्रीन टी दोनों में क्या है बेहतर? What is better black tea or green tea?
ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों ही आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का तत्व पाया जाता है, तो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके अलावा ब्लैक टी में ग्रीन टी के मुकाबले ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और फैट बर्निंग कंपाउंड नहीं होते हैं। बल्कि इसमें मौजूद कैफीन की अधिक मात्रा सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इसलिए ब्लैक टी और ग्रीन टी के बीच चॉइस में ग्रीन टी बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
