हेल्थ

पेट में गैस से हैं परेशान, तो करें ये 3 योगासन, तुरंत मिल सकता है आराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 08:59 PM IST

Yoga for Gastric Problems: पेट में गैस की परेशानी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से योग का अभ्यास कर सकते हैं। योगासन का अभ्यास करने से आप अपने संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में गैस की समस्या को दूर करने वाले कुछ प्रभावी योगासन के बारे में-

Image

पेट में गैस से राहत दिलाए ये योगासन

KEY HIGHLIGHTS
  • बालासन से गैस की परेशानी करें कम
  • सेतु बंध सर्वांगासन आसन से पेट में गैस होगा कम
  • पवनमुक्तासन गैस की परेशानी से दिलाए राहत


Yoga for Gastric Problems: पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के प्रयास करते हैं, लेकिन इन प्रयासों से बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में योग का सहारा लेना आपकी सेहत के लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, योगासन की मदद से आप अपने पेट के गैस को बाहर निकाल सकते हैं। साथ ही यह पाचन को दुरुस्त रखने में प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से योग की मदद से आप अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में गैस की परेशानी को दूर करने वाले योगासन कौन से हैं?

पेट में गैस की परेशानी के लिए योग

योग शरीर को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। अगर आपको पेट में गैस की परेशानी बनी रहती है, तो नियमित रूप से योग का अभ्यास करें। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी योगासन के बारे में-

पवनमुक्तासन

पेट में गैस की परेशानी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से पवनमुक्तासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह योग आपके पेट की सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इस योग की मदद से आप रीढ़ की हड्डी और शरीर के निचले हिस्से को भी स्वस्थ रख सकता है। इसके अलावा इस योग की मदद से गैस्ट्रिक बीमारियों और सूजन को दूर करने में मदद मिल सकती है।

सेतु बंध सर्वांगासन

पेट में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए सेतु बंध सर्वांगासन योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस योग से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो भोजन को पचाने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही यह योग कमर दर्द को भी कम करने में प्रभावी होता है। गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप इस योगासन का अभ्यास कर सकते हैं।

चाइल्ड पोज

चाइल्ड पोज का अभ्यास करने से पेट में गैस की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, जिससे गैस की परेशानी को कम कर सकते हैं। नियमित रूप से बालासन का अभ्यास करने से आप पेट में गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article