हेल्थ

Yogasan For Belly Fat: 32 की उम्र में 42 की हो गई है कमर तो करें ये आसान योगासन, महीनेभर में दूर हो जाएगी मोटी चर्बी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2023, 01:18 PM IST

Yogasan For Belly Fat: गलत खान-पान और घंटों एक जगह बैठकर काम करने की वजह से लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। शरीर पर बढ़ती चर्बी को दूर करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, वॉकिंग या जॉगिंग भी करते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी पर्याप्त रिजल्ट नहीं देखने को मिलता है। पेट की चर्बी घटाने के लिए लोग कई महीने तक डाइटिंग भी करते हैं।

Image

Yogasan For Belly Fat

Yogasan For Belly Fat: गलत खान-पान और घंटों एक जगह बैठकर काम करने की वजह से लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। शरीर पर बढ़ती चर्बी को दूर करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, वॉकिंग या जॉगिंग भी करते हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी पर्याप्त रिजल्ट नहीं देखने को मिलता है। पेट की चर्बी घटाने के लिए लोग कई महीने तक डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन फिर भी पेट की चर्बी कम कर पाना काफी मुश्किल होता है। पेट की चर्बी कम करने में योगासन बेहद फायदेमंद साबित होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। नियमित रूप से योग कर आप हफ्ते भर में ही पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

बैली फैट दूर करने वाले योगासन (Yogasan For Belly Fat)

चक्‍की चलासन

इस योगासन की मदद से आप आसानी से पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। दरअसल इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों में काफी खिंचाव और दबाव पड़ता है, जिससे कुछ ही दिनों में चर्बी कम होने लगती है।

नौका संचालन आसन

बैली फैट को तेजी से कम करने के लिए नौका संचालन आसन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। फिर पैरों को सीधा रखते हुए नौका चलाने की मुद्रा में शरीर को एक बार आगे और एक बार पीछे झुकाएं। 10-15 बार इस आसान का रोजाना अभ्यास करें। नियमित रूप से ऐसा करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article