हेल्थ

Cholesterol Diet: कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए खाएं ये रामबाण चीजें, जल्द दिखने लगेगा असर

Cholesterol Diet: आज कई सारे लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर हम आज आपको बताएंगे कि अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या से परेशान हैं तो आपको ऐसी क्या चीजें खानी चाहिए, जिससे आप इसे हाई से लो कर पाएं।

Image

Cholesterol Diet: कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए खाएं ये रामबाण चीजें।

Cholesterol Diet: आज की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में सबसे जरूरी चीज ये है कि आप फिट (Fit) रहे। अगर आप फिट रहेंगे, तभी आप लंबा जीवन (Long Life) जी पाएंगे। आज के समय में लोग बीमारियों से सबसे ज्यादा परेशान हैं। खराब खानपान और लाइफस्टाइल (Lifestyle) इसकी बड़ी वजह है। आज लोग जिस बीमारी से सबसे ज्यादा परेशान है, वह है कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)। दरअसल हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (High Cholesterol Level) किसी भी इंसान के स्वास्थ्य (Health) के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन कई लोग इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) हार्ट के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आप अपना कोलेस्टेरॉल लेवल (Best Superfoods For cholesterol) कम सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए जरूर खाएं ये रामबाण चीजें ( Best Superfoods to Reduce Cholesterol Level )

हल्दी वाला दूध

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है और आप इसे कम करना चाह रहे हैं तो आपको हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। दरअसल हल्दी में कुछ ऐसे तत्त्व मौजूद होते हैं जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

बैंगन और भिंडी

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए मरीजों को अपने डाइट प्लान में बैंगन और भिंडी जैसी सब्जियों को जरूरी शामिल करना चाहिए। दरअसल इन सब्जियों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन घुलनशील फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं।

मछली

मछली खाने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। दरअसल मछली को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करती है।

अलसी

अलसी को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमदं माना जाता है। साथ ही अलसी के बीज खाने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।

फल

फल खाकर भी आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। फलों में खासतौर से अनार, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी और स्ट्रॉबेरी है, जिनमें घुलनशील फाइबर खूब होता है। इसके अलावा सेब, केले और नाशपाती में भी फाइबर से भरपूर होता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article