Best Herbal Tea For Constipation In Hindi: सुबह-सुबह सबसे बड़ी टेंशन जो लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है, वह होती है पेट ठीक से साफ न होना। इससे दिन की शुरुआत ही बिगड़ जाती है जब बाथरूम में ज्यादा वक्त बिताना पड़े और फिर भी पेट हल्का न लगे। ऐसे में कब्ज की समस्या धीरे-धीरे आपकी एनर्जी, मूड और सेहत तीनों पर असर डालती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी कुछ आम चीजें इस बड़ी परेशानी का आसान और असरदार इलाज बन सकती हैं? आपको बता दें कि हरड़, जीरा और अजवाइन, ये तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मिलकर ऐसी चाय बनाती हैं जो ना सिर्फ पेट साफ करती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी ताकत देती है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से...
हरड़ (Harad)
हरड़ को आयुर्वेद में एक बेहतरीन औषधि माना जाता है। इसका स्वाद थोड़ा कसैला जरूर होता है, लेकिन फायदे बड़े जबरदस्त हैं। यह आंतों की सफाई करने में मदद करती है, जिससे मल रुक-रुककर नहीं बल्कि एक बार में आसानी से बाहर निकलता है।
जीरा (Jeera)
जीरा तो हर रसोई में होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये पेट की गर्मी और गैस को शांत करने में कितना असरदार है? यह चाय में मिल जाए तो पेट के एंजाइम्स एक्टिव हो जाते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है और कब्ज की नौबत नहीं आती।
अजवाइन (Ajwain)
अजवाइन सिर्फ खाना स्वादिष्ट नहीं बनाती, बल्कि ये पाचन की ताकत भी बढ़ाती है। इसमें मौजूद तेल पेट की मरोड़ और गैस को तुरंत राहत देता है। खास बात ये कि ये पेट में जमा हुआ कचरा बाहर निकालने में मदद करती है।
कब्ज दूर करने के लिए कैसे बनाएं हरड़, जीरा और अजवाइन की चाय
एक टीप पैन में एक गिलास पानी लें। उसके बाद आधा चम्मच हरड़ पाउडर, आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन डालें। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें। फिर छानकर गुनगुना पी लें। इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं, फर्क आपको खुद दिखेगा।
इन पाचन संबंधी समस्याओं की करेगी छुट्टी
- पेट पूरी तरह साफ होगा
- कब्ज से छुटकारा मिलेगा
- गैस, मरोड़ और भारीपन दूर होगा
- पाचन सुधरेगा
- दिनभर हल्कापन और एनर्जी महसूस होगी
अगर आप भी हर सुबह पेट साफ न होने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक हफ्ता इस चाय को ट्राई करिए। न कोई साइड इफेक्ट, न कोई भारी खर्च, बस घर की तीन चीजें से कब्ज से पाएं परमानेंट छुटकारा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
