हेल्थ

रोज 1 कप ग्रीन टी के साथ करें ये आसान काम, मोटापा की हो जाएगी महीनेभर में छुट्टी, बैली फैट हो जाएगा गाय

Green Tea Benefits For Weight Loss In Hindi: अगर आप भी मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा में आपके लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसका नियमित सेवन करने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। बस आपको इसके साथ कुछ खास बातों का ध्यान रखना है।

Image

Green Tea Benefits For Weight Loss In Hindi

Green Tea Benefits For Weight Loss In Hindi: शरीर की बढ़ती चर्बी आज के समय में लोगों के बीच सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। यह खतरनाक स्थिति है, इसकी वजह से मोटापा बढ़ता है और शरीर में कई गंभीर बीमारियां पनपने लगती हैं। यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग आदि के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। बहुत से लोगों के साथ हम देखते हैं कि वे वजन घटाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता है। कई बार वे इससे परेशान होकर खाना पीना भी बंद कर देते हैं। इससे उनका वजन तो कम हो जाता है, लेकिन इससे शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। साथ ही, शरीर में पोषण की कमी हो जाती है। ऐसे में लोग काफी निराश हो जाते हैं और अक्सर यह पूछते हैं कि सेहतमंद तरीके से वजन कम कैसे करें?

आपको बता दें कि शरीर की चर्बी या मोटापा कम करने के लिए न तो आपको भूखा रहने की जरूरत है और न ही तरह-तरह के नुस्खे आजमाने की। आपको बस आपको अपनी जीवनशैली में कुछ मामूली बदलाव के साथ हेल्दी डाइट, कम कैलोरी वाला आहार, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजों का सेवन करने की जरूरत है। इसके साथ अगर आप दिन में 2 कप ग्रीन टी पीना शुरू कर दें तो आपके शरीर की चर्बी बर्न करने की रफ्तार काफी तेज हो सकती है। ग्रीन टी को वेट लॉस के लिए एक देसी फैट कटर ड्रिंक माना जाता है। यहां जानें वेट लॉस के लिए ग्रीन टी के फायदे...

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी के फायदे - Green Tea Benefits For Weight Loss In Hindi

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी को रामबाण उपाय से कम नहीं माना जाता है। आपको बता दें कि इसमें विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके साथ ही इसमें कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स, फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं। ऐसा माना जाता है एक कप ग्रीन में सेब से कई गुणा ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

जब आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इसकी मदद से आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। यह फ्री-रेडिकल्स और अन्य हानिकारक कणों को बेअसर करने में मदद करती है। ये हानिकारक कण शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी पीने से डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉज्म को बूस्ट करने में भी मदद करती है। इस तरह आप तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं।

मोटापा कम करने के लिए कैसे पिएं ग्रीन टी - Best Way To Drink Green Tea for Weight Loss in Hindi

अगर आप ग्रीन टी का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए कोशिश करें कि आप दिन में 2-3 बार सेवन करें। कोशिश करें कि अपने दिन की शुरुआत यानी खाली पेट एक कप ग्रीन टी में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे इसके लाभ कई गुणा अधिक बढ़ जाते हैं। अगर आप भोजन के 15-20 मिनट इसका सेवन करते हैं, तो इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। साथ ही, तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

बोनस टिप

अगर आप कम कैलोरी वाली हेल्दी डाइट, पोषण से भरपूर आहार, अनहेल्दी चीजों के परहेज के साथ ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे बहुत तेजी से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन अगर आप रोज इसके साथ 30 मिनट की वॉक या अन्य एक्सरसाइज भी करें, तो यह महीने भर में लटकती तोंद को अंदर करने की क्षमता रखती है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article