हेल्थ

बर्फ या आइस्क्रीम खाने से नहीं, गर्मियों ये चिपचिपी चीज खाने से बॉडी को मिलेगी भरपूर ठंडक, एसी-कूलर की नहीं पड़ेगी जरूरत

Gond Katira Benefits In Summer In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि लोग गर्मियों में ठंडा रहने के लिए सोडा-कोला, बर्फ का पानी, आस्क्रीम और अन्य ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। हम सबी जानते हैं कि इनका सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। लेकिन एक ऐसी सफेद चिपचिपी चीज है जो बॉडी को नैचुरली ठंडा रखती है। यहां जानें कौन सी है ये चमत्कारी चीज...

Image

Gond Katira Benefits In Summer In Hindi

Gond Katira Benefits In Summer In Hindi: गर्मी में हम सभी को बस ठंडक चाहिए होती है। सबी को सबसे ज्यादा चाहत होती है ठंडक की। इसके लिए हम बर्फ, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और एसी-कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक ऐसी चीज है जो बिना बिजली के आपको अंदर से ठंडक दे सकती है? वो भी नेचुरल तरीके से। हम बात कर रहे हैं गोंद कतीरा की। ये एक नेचुरल कूलेंट है जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में बेहद असरदार है। इसका स्वाद हल्का होता है लेकिन फायदे जबरदस्त। इसे गर्मियों की रूटीन डाइट में शामिल करके आप लू, थकान और डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं।

गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के फायदे - Benefits Of Gond katira In Summer In Hindi

शरीर को अंदर से ठंडा करता है

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में बॉडी का तापमान कंट्रोल करने में मदद करती है। इसे भिगोकर शरबत या फालूदा में मिलाकर पिएं, तो एसी-कूलर की कमी महसूस नहीं होगी। जो लोग ज्यादा बाहर निकलते हैं, उनके लिए ये रामबाण उपाय है।

लू और डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मी में लू लगना आम बात है। गोंद कतीरा शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसे रोज सुबह खाली पेट लेना लू से बचाव करता है और पूरे दिन आपको तरोताजा रखता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

गोंद कतीरा में फाइबर होता है, जो पेट की सफाई में मदद करता है। अगर आपको कब्ज या गैस की शिकायत है, तो इसका सेवन बेहद फायदेमंद रहेगा। गर्मियों में पेट को हल्का और साफ रखने के लिए ये एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।

त्वचा को दे नैचुरल ग्लो

गोंद कतीरा त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। गर्मी में स्किन ड्राय और बेजान हो जाती है, लेकिन इसे खाने से स्किन हाइड्रेटेड और चमकदार बनी रहती है। पिंपल्स और रैशेज़ भी कम होते हैं।

एनर्जी बूस्टर की तरह करता है काम

अगर आपको गर्मी में बार-बार थकान लगती है, तो गोंद कतीरा आपकी ताकत बढ़ा सकता है। ये शरीर को एनर्जी देता है और पूरे दिन एक्टिव बनाए रखता है।

कैसे लें गोंद कतीरा?

रात को 1 चम्मच गोंद कतीरा पानी में भिगो दें। सुबह इसे दूध, शरबत या फालूदा में मिलाकर खाएं या पिएं। इससे आपको ठंडक और सेहत नों का फायदा मिलेगा।

यह सही है कि गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन जिन्हें सर्दी-जुकाम या अस्थमा की समस्या है, वे डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article