हेल्थ

Ghee ke Fayde: बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की सेहत सुधारता है घी, इन समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानें घी कितना और कब खाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 17, 2023, 11:13 AM IST

Benefits of Desi Ghee: घी का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में किया जाता है। हम सबने बचपन से ही ये सुना होगा कि देसी घी के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला घी सेहत का खजाना माना जाता है। घी का इस्तेमाल लोग अलग अलग तरीके से करते हैं। कुछ लोग घी का इस्तेमाल रोटी पर, तो कुछ लोग इसका इस्तेमाल दाल और सब्जी में करते हैं।

Image

घी खाने के अचूक फायदे

Benefits of Desi Ghee: घी का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में किया जाता है। हम सबने बचपन से ही ये सुना होगा कि देसी घी के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला घी सेहत का खजाना माना जाता है। घी का इस्तेमाल लोग अलग अलग तरीके से करते हैं। कुछ लोग घी का इस्तेमाल रोटी पर, तो कुछ लोग इसका इस्तेमाल दाल और सब्जी में करते हैं। घी का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। ओमेगा-3, ओमेगा-9, फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर घी कई रोगों से छुटकारा दिलाने में भी काफी असरदार माना जाता है। घी का सेवन बच्चे से लेकर बूढ़े तक को फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। ऐसे में आज हम आपको देसी घी खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

घी खाने के अचूक फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन-ए, सी और ब्यूटीरिक एसिड से भरपूर देसी घी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए आपके देखा होगा कि सर्दी-जुकाम होने पर कई लोग घी से शरीर की मालिश करते हैं। तो कई लोग इसका सेवन करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टर्स भी घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप वायरल इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो घी का सेवन जरूर करें।

कब्ज की समस्या करे दूर

गलत खान पान की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आप घी का सेवन कर सकते हैं। घी का सेवन करने से पांचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गैस, एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

हड्डियों के लिए

देसी घी में विटामिन K2 जो शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए घर के बुजुर्ग हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप भी हड्डियों को मजबूत बनाता चाहते हैं तो घी का सेवन करें।

आंखों की रोशनी के लिए

सुबह और शाम को घी का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। घी का सेवन सुबह खाली पेट करें। वहीं रात को दूध में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करें। इसमें पिसी हुई शक्कर और कालीमिर्च भी मिलाएं।

त्वचा के लिए

देसी घी का इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखते हैं। नहाने के बाद हाथ में थोड़ा सा घी लेकर इसे शरीर पर लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article