Belly Fat Kam Karne Ki Drink: कभी-कभी हम पूरी मेहनत से बैलेंस डाइट फॉलो करते हैं, रोजाना वर्कआउट करते हैं, फिर भी पेट की चर्बी जिद्दी बनकर बैठी रहती है। ऐसे में मन में कई सवाल उठते हैं कि आखिर गलती कहां हो रही है? सच्चाई यह है कि वजन कम करना सिर्फ हेल्दी खाने से नहीं होता, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेज करना जरूरी होता है। इसी कमी को पूरा कर सकता है एक बेहद सिंपल लेकिन असरदार नुस्खा एक ड्रिंक है, जिसे अपने हेल्दी रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अच्छा खासा वेट लॉस कर सकते हैं। यहां जानें इस चमत्कारी ड्रिंक के बारे में...
कौन सी है ये देसी फैट कटर ड्रिंक
आपको बता दें कि सुबह के समय जीरा का पानी पिएंगे तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और बैली फैट कम करने में बहुत मदद करेगा।। यह घरेलू उपाय न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि पेट के आसपास जमी चर्बी को भी तेजी से घटाने में मदद करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका लटका हुआ पेट अंदर चला जाए और शरीर हल्का-फुलका महसूस हो, तो अपनी दिनचर्या में इस चमत्कारी ड्रिंक को जरूर शामिल करें।
जीरा पानी क्यों है वजन घटाने के लिए असरदार - Jeera Water Benefits For Weight Loss In HIndi
जीरा हमारे किचन में मौजूद एक आम मसाला है, लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। जीरे में ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जब आपका मेटाबॉलिज्म तेज चलता है, तो शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और फैट जल्दी पिघलने लगता है। खास बात यह है कि जीरा पेट में जमी जिद्दी चर्बी पर सीधा असर करता है, जिससे पेट अंदर जाने लगता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आ सकता है।
जीरे का पानी पीने का सही तरीका - Best Way To Drink Jeera Water For Belly Fat Loss In Hindi
रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को हल्का गुनगुना कर लें और बिना कुछ मिलाए खाली पेट पी लें। अगर चाहें तो इस पानी को उबाल भी सकते हैं, लेकिन सामान्य भिगोया हुआ पानी भी उतना ही फायदेमंद होता है। रोजाना इसे पीने से पाचन बेहतर होता है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और वजन तेजी से घटने लगता है।
बैली फैट के सूजन भी होगी कम
बहुत से लोगों को बैली फैट के साथ पेट में सूजन की भी समस्या होती है। जीरे में मौजूद सूजनरोधी गुण इस समस्या को भी दूर करते हैं। नियमित सेवन से पेट की फूली हुई अवस्था में भी सुधार आता है और शरीर ज्यादा ऐक्टिव महसूस करता है। इससे न केवल आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है बल्कि दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है।
जीरा पानी का एक और गजब फायदा
जीरे के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को भी फायदा पहुंचाते हैं। यह ड्रिंक शरीर में एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है, जिससे त्वचा जवां और ग्लोइंग नजर आती है। यानी एक ड्रिंक से आपको वजन घटाने के साथ-साथ यंग दिखने का भी फायदा मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
