Belching Remedies: सर्दियों में पाचन से जुड़ी परेशानी काफी आम है। इस दौरान कई लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट में दर्द जैसी परेशानी होती है। इस तरह की परेशानी होने पर तुरंत इलाज की जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोगों को सर्दियों में काफी ज्यादा डकार आने लगती है, जो दूसरों के सामने शर्मिंदगी का कारण हो सकता है। अगर आपको भी सर्दियों में काफी ज्यादा डकार की परेशानी होती है तो इस स्थिति में घरेलू नुस्खों को आजमाएं। घरेलू नुस्खों की मदद से सर्दियों में होने वाली डकार की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में डकार की परेशानी कैसे करें कम?
सर्दियों में डकार की परेशानी से कैसे पाएं निजात
सर्दियों में पाचन से जुड़ी परेशानी होने पर घरेलू नुस्खे को आजमाएं। इन घरेलू नुस्खों से डकार की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मिश्री और सौंफ
सर्दियों में अगर आपको काफी ज्यादा डकार की परेशानी रहती है, तो इस स्थिति में मिश्री और सौंफ का सेवन करें। खाने के बाद मिश्री और सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, जिससे डकार की परेशानी कम की जा सकती है।
हींग है फायदेमंद
सर्दियों में डकार की समस्या होने पर हींग का सेवन करें। हींग आपके पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है, जो गैस, खट्टी डकार की परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चुटकी हींग और काला नमक डालें। अब इस पानी का सेवन करें। इससे डकार की समस्या दूर हो सकती है।
नींबू का पानी
खट्टी डकार होने पर नींबू पानी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से डकार की परेशानी को तुरंत कम कर सकते हैं।
मीठी दही का करें सेवन
खट्टी डकार की समस्या को कम करने के लिए मीठी दही का सेवन करें। मीठी दही का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, जो खट्टी डकार की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।
सर्दियों में अगर आपको डकार की परेशानी अधिक होती है, तो इस स्थिति में आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से तुरंत सलाह लें।
(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
