हेल्थ

Worms in Kids Stomach: ऐेसे पहचानें बच्चों के पेट में पनप रहे हैं कीड़े? इन तरीकों से पाएंगे छुटकारा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 05:02 PM IST

Worms in Kids Stomach: बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में कीड़ा होने पर क्या करें?

Image

बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी कैसे करें दूर?

KEY HIGHLIGHTS
  • अनार का छिलका पेट में कीड़े की परेशानी से दिला सकता है छुटकारा
  • पेट में कीड़े की समस्या दूर करे तुलसी की पत्तियां
  • नीम की पत्तियां कीड़े की परेशानी करे दूर

Worms in Kids Stomach: बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी होना काफी आम है। लेकिन परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि पेट की परेशानी गंभीर रूप धारण न करे। इसके अलावा बच्चों के पेट में कीड़े होने के जोखिम को कम करने के लिए साल में दो बार डीवॉर्मिंग (Deworming) कराना जरूरी होता है। साल में दो बार डीवार्मिंग कराने से बच्चों का ग्रोथ बेहतर तरीके से हो सकता है। इसके अलावा पेट में कीड़े की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ आसान से उपाय बताएंगे, जिसके मदद से बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी को कम किया जा सकता है। घरेलू उपाय जानने से पहले बच्चों के पेट में पनप रहे कीड़ों की पहचान करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

बच्चों के पेट में कीड़े होने पर दिखते हैं ये लक्षण

बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी होने पर आप निम्न तरीकों से पहचान कर सकते हैं, आइए जानते हैं इस बारे में-

  • बार-बार उल्टी और मतली जैसा महसूस होना
  • मलाशय में खुजली होना
  • ज्यादा दांत पीसना या किटकिटाना
  • पेट में दर्द होना
  • मल में सफेद डॉट्स नजर आना
  • काफी तेजी से वजन कम होना
बच्चों के पेट में कीड़े होने पर क्या करें?

तुलसी है असरदार

बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी होने पर उन्हें तुलसी का सेवन कराएं। तुलसी में मौजूद गुण बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को 1-1 चम्मच दिन में दो बार दें। इससे पेट में कीड़े की परेशानी दूर हो सकती है।

अनार है फायदेमंद

पेट में कीड़े की परेशानी को दूर करने के लिए अनार का छिलका प्रभावी हो सकता है। इसके लिए अनार के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद जब भी आपको बच्चों के पेट में कीड़े के लक्षण दिखे, तो दिन में कम से कम 2 बार उन्हें 1-1 चम्मच खिलाएं।

नीम का पत्ता है रामबाण

बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी को दूर करने के लिए आप उन्हें नीम का पत्ता ले सकते हैं। नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाया जाता है, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने में असरदार है। इसके लिए नीम की पत्तियों से रस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके बच्चों को चटाएं। इससे कीड़े की परेशानी दूर हो सकती है।

बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपाय फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा परेशान है तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article