Hing Benefits: खाने में चुटकी भर हींग स्वाद के साथ सेहत का भी है खजाना, बस ऐसे करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2022, 11:51 PM IST

Hing Benefits: रसोई को सेहत का खजाना माना जाता है। सब्जी और दाल में इस्तेमाल की जाने वाली हींग आपकी सेहत का पूरा ख्याल रखती है। हींग का सेवन रोगमुक्त रखता है। हींग के इस्तेमाल से पीरियड्स के दर्द में राहत पाई जा सकती है और गैस की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

Hing Benefits: खाने में चुटकी भर हींग स्वाद के साथ सेहत का भी है खजाना, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Hing Benefits: मिर्च मसालों के बिना भारतीय रसोई को अधूरा माना जाता है। यह चीजे खाने को चटपटा बनाती है, साथ ही हींग सेहत का पूरा ध्यान रखती है। वहीं अगर हिना की बात करें तो भारतीय रसोई में इसका बेहद महत्व है। हींग एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा की दाल-सब्जी से लेकर अचार और चटनी जैसी चीजों में भी किया जाता है। मात्र 1 चुटकी हींग में सेहत के बहुत से फायदे छिपे हुए हैं। हींग के बिना खाने को अधूरा माना जाता है क्योंकि यह खाने में स्वाद के साथ-साथ सेहत पर भी विशेष ध्यान रखता है। इससे शरीर में बदहजमी, खट्टे डकार, पेट दर्द जैसी समस्या नहीं होती है। वहीं अगर आप डाल के तड़के में केवल एक चुटकी हींग मिलाएंगे तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए काफी है।

अगर हिंदी गंध की बात करें तो हींग की गंध बहुत स्ट्रॉन्ग होती है। गहरे लाल या भूरे रंग की हींग का इस्तेमाल व्यंजनों की खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे तो हींग सेहत को अच्छा रखता है और पहले से बिगड़े सेहत को भी ठीक करने में हींग का अहम योगदान है।  हींग को घरेलू नुस्खे की श्रेणी में भी रखा जाता है।हींग हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है अगर हम इसकी थोड़ी सी भी मात्रा का सेवन करते हैं, तो यह हमारे शरीर को रोगमुक्त रखती है साथ ही हींग में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, राइबोफ्लेविन और अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर व कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।

इस रेसिपी से करें पेट दर्द दूर

अगर आपको तेल मसाला जैसे खाने को पचाने में कोई दिक्कत है या आप तेल मसाले वाली सब्जी ज्यादा खा लेते हैं और वह ना पचे तो 1-1 चम्मच सोंठ, काली मिर्च, करी पत्ता, अजवायन और जीरा को मिलाकर पीस लें। 1 चम्मच तिल के तेल में चुटकी भर हींग भून कर तैयार पाउडर में मिला लें। आखिर में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं। इसे चावल के साथ खाने पर काफी आराम मिलेगा। पेट फूलने जैसी समस्या में भी हींग बेहद सहायक है। वहीं अगर आप गैस की समस्या से परेशान है तो खाना खाने के बाद गुनगुने पानी या लस्सी में चुटकी भर हींग मिलाकर पी लें. 1 ग्राम भुनी हींग में अजवाइन और काला नमक मिलाकर गर्म पानी पीने से भी काफी राहत मिलती है.

End of Article