इस तरीके से डेली बनाकर प‍िएं सौंफ वाला दूध, डाइजेशन सुधरने से लेकर वेट लॉस तक में मिलेगी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2022, 01:41 PM IST

Benefits of drinking fennel milk (saunf wale doodh ke fayde) : सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। लेकिन यदि आप सौंफ और दूध को मिलाकर एक साथ पिएं, तो आपके शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं।

इस तरीके से डेली बनाकर प‍िएं सौंफ वाला दूध, डाइजेशन सुधरने से लेकर वेट लॉस तक में मिलेगी मदद

Benefits of drinking fennel milk: सौंफ का इस्तेमाल अधिकांश घरों में माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सौंफ हमें तरोताजा बनाने के साथ-साथ फिट भी रख सकता है। यदि आप दूध के साथ उसे मिलाकर पिएं तो। जी हां सौंफ वाला दूध में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह के बीमारियों को दूर करता हैं। तो आइए चले गर्म दूध के साथ सौंफ मिलाकर पीने से आपके शरीर को कितने फायदे मिल सकते हैं उसे जानने।

सौंफ वाला दूध पीने के फायदे

1. वजन घटाने में करें मदद
यदि आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो आप रोजाना सौंफ वाला वाला दूध पिएं। इसे पीने के बाद आपको बार-बार भूख का एहसास नहीं होगा। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी आपकी मदद करेगा। सौंफ वाला दूध पीने से कैलोरी बर्न होती है और वजन आसानी से घट सकता है।

2. आंखों को बनाए मजबूत
यदि आपकी आंखें कमजोर हैं तो आपको रोजाना सौंफ वाला दूध पीना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी बेहतर होने में मदद मिल सकती है। 

3. मुहांसे की समस्या को करे दूर
सौंफ में मौजूद फाइबर और ऑयल शरीर से खराब टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। शोध के मुताबिक सौंफ में जीवाणुरोधी गुण होते है। यदि आप रोजाना सौंफ वाला दूध पीना शुरू कर दे, तो आपकी मुहांसे की समस्या दूर होने के साथ-साथ स्किन की चमक दुगनी बढ़ सकती हैं।


ऐसे बनाएं सौंफ वाला दूध

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास दूध लें। अब उसमें 1 चम्मच सौंफ डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें।
  2. अब सारी सामग्री मिल जाए, तो दूध को एक पैन में डालकर गैस पर धीमी आंच पर उबालें।
  3. जब दूध हल्का उबल जाए, तो उसमें हल्की चीनी मिला लें। अगर आपको चीनी पसंद नहीं हो, तो आप चीनी ना डालें।
  4. जब दूध अच्छी तरह उबल जाए, तो उसे गैस से उतार लें।
  5. अब एक छलनी से दूध को छान लें।

दूध को ज्‍यादा ठंडा न करें। अगर आपको तेज गर्म दूध नहीं पीना है तो गुनगुने दूध का सेवन करें। 

 डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Article