Janmashtami 2022: मक्खन स्वाद ही नहीं गुणों से भी है भरपूर, इन रोगों को रखता है दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 12:44 PM IST

Butter Benefits Janmashtami 2022: मक्खन न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बनाए रखने और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।

Janmashtami 2022: मक्खन स्वाद ही नहीं गुणों से भी है भरपूर, इन रोगों को रखता है दूर

Janmashtami 2022 benefits of Butter: जन्माष्टमी यानी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव, इस मौके पर भगवान कृष्णा का मक्खन से अभिषेक किया जाता है, साथ ही उन्हें मक्खन का भोग भी लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कान्हा जी को माखन बहुत पसंद है। इसलिए उन्हें माखन का भोग ही लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माखन के कुछ हेल्ध बेनिफिट्स भी होते हैं। मक्खन को दही से छाछ बनाकर उसमें से निकाला जाता है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। तो चलिए आज आपको बताने जा रहे हैं मक्खन खाने के फायदों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-

हड्डियों को बनाए मजबूत

मक्खन आपके आहार का एक अहम हिस्सा हो सकता है। यह हड्डी बनाने वाले कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो मोटापे की संभावना को कम करते हैं। मक्खन कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार होता है, जो लोगों को अपना वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है। मक्खन बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, ये एक ऐसा यौगिक है, जिसे आपका शरीर विटामिन ए में परिवर्तित करता है। बीटा-कैरोटीन को फेफड़ों के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में कारगर माना जाता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद

मक्खन आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। मक्खन में मौजूद बीटा-कैरोटीन दृष्टि हानि या उम्र से संबंधित आंखों की समस्या को कम करने और दूर करने में मदद कर सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। मक्खन में विटामिन ई भी होता है, जो त्वचा के हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है। यह पोषक तत्व सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को कम करता है, त्वचा की सूजन को कम करता है और त्वचा के घावों को ठीक करने में सुधार करता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता. किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.)

End of Article