Is ghee good for child: क्‍या बच्‍चों की सेहत के ल‍िए अच्‍छा है घी खाना, इन बातों को न करें नजरअंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 10:30 PM IST

Health Benefits of Ghee for Babies : बच्चे की डाइट में घी क्यों शामिल करना चाहिए, इसकी 5 बड़ी वजह यहां आप जान सकते हैं।

Is ghee good for child: क्‍या बच्‍चों की सेहत के ल‍िए अच्‍छा है घी खाना, इन बातों को न करें नजरअंदाज

ghee ke fayde : घी खाने का स्‍वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्‍क‍ि इसे एक आयुर्वेद‍िक औषधी भी माना गया है। प्राचीन काल से ही घी का इस्तेमाल आहार में किया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार घी वात और पित्त को शांत करता हैं। घी में वसा की मात्रा काफी पाई जाती है। यह लीवर को ठीक रखने में मदद मदद करता है। 

जानकारों के अनुसार घी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ दिमाग और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाएं रखता हैं। जो व्यक्ति शारीरिक तौर पर कमजोर होते है, उनके लिए घी बेहद फायदेमंद होता है। घी में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

why to give ghee to children, बच्चे की डाइट में घी शामिल करने के फायदे

  1. यदि आप अपने बच्चे की डाइट में घी को शामिल कर लें तो आपके बच्चे की हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार घी वसा का अच्छा स्रोत होता है।
  2. यदि आप अपने बच्चे को रोजाना कम मात्रा में घी खाने के लिए दें, तो वह हमेशा ऊर्जावान बने रह सकते हैं। जानकारों के मुताबिक बढ़ते बच्चे के विकास के लिए ऊर्जा बेहद जरूरी माना जाता है।
  3. यदि आप कम मात्रा में अपने बच्चे को घी खाने को दें तो उनकी पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ-साथ दिमाग का भी अच्छे से विकास हो सकता हैं।
  4. यदि आप कम मात्रा में रोजाना अपने बच्चे को घी खिलाएं, तो उनकी इम्यूनिटी क्षमता मजबूत हो सकती है। 
  5. शोधकर्ताओं के अनुसार एक साल के ऊपर के बच्‍चे को घी खाने को देना चाह‍िए। इससे मस्तिष्क का विकास बेहद अच्छे तरीके से हो सकता है। जानकारों के अनुसार दिमाग का 60% हिस्सा फैट से ही तैयार होता है।

तो इन वजहों से बच्‍चों की डाइट में घी को जरूर शामिल करें। ये बच्‍चों की ग्रोथ के ल‍िए अच्‍छा माना जाता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article