Monsoon Food: बरसात के मौसम में वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इनमें सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में इस मौसम में इन समस्याओं से बचने के लिए और इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाए रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजें जैसे ढेकिया भाजी, ढींगरी मशरूम और अरबी के पत्तों को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जिनके सेवन से आप बारिश में भी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
मानसून में इन सब्जियों से बढ़ाएं इम्यूनिटी, बीमारी से रहें दूर
ढेकिया भाजी
ढेकिया भाजी असम की फेमस सब्जी है, जो मानसून के दौरान काफी पसंद की जाती है। इसे फिडलहेड फर्न भी कहा जाता है। इस सब्जी में पोटैशियम, आयरन, मैग्नीज और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासकर दिल के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है और बीपी की शिकायत दूर होती है।
ढींगरी मशरूम
ढींगरी मशरूम भी उन सब्जियों में से एक है, जिसे बरसात के मौसम में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी जैसे समस्या से राहत मिलती है। इसे ओएस्टर मशरूम भी कहा जाता है। इसमें फाइबर, ग्लूटेन, प्रोटीन, कैलोरी प्रचुर मात्रा में होती है। ढींगरी मशरूम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ ही डाइजेशन सिस्टम भी दुरुस्त होता है
अरबी के पत्ते
आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि क्या अरबी के पत्तों की भी सब्जी बनती है। तो जी हीं, अरबी के पत्ते भी सब्जी बनाने के काम आते हैं। बारिश का मौसम आते ही बाजारों में अरबी के पत्ते दिखाई देने लगते हैं। अरबी के पत्ते आंखों के लिए खासकर फायदेमंद माने जाते हैं। आप इन पत्तों से साग बनाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अरबी के पत्तों से पकौड़े बनाकर भी खाते हैं।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

