Hrithik Roshan Fitness: रोल मॉडल ऋतिक रोशन नहीं लेते फिटनेस में कोई भी चांस, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 01:57 PM IST

Hrithik Roshan Health Tips: ऋतिक रोशन की फिटनेस को देखकर हर कोई उनका फैन हो जाता है। उनकी इस फिटनेस का राज है कड़ी मेहनत जो वे रोज जिम में करते हैं। इसके साथ ही वे अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देते हैं।

Hrithik Roshan Fitness: रोल मॉडल ऋतिक रोशन नहीं लेते फिटनेस में कोई भी चांस, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट
Photo Credit: Instagram

Hrithik Roshan Diet Plan Tips: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ शानदार डांस के लिए भी जाने जाते हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी फिटनेस से भी हर किसी का दिल जीत लिया है। उनकी फिटनेस का हर कोई कायल है। 48 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन सिक्स पैक एब्स के साथ एकदम फिट लगते हैं। उनकी फिटनेस के पीछे कड़ी मेहनत है। वे आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स में गिने जाते हैं। वे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फिटनेस के टिप्स शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड में ऋतिक कई युवा एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। इस उम्र में भी इतना फिट रहना आसान काम नहीं है। इसके लिए वे एक्सरसाइज तो करते ही है साथ में अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देते हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए काफी डेडिकेट है। हर कोई उनकी फिटनेस सीक्रेट जानना चाहता है, तो आइए जानते हैं ऋतिक रोशन फिट रहने के लिए अपनी डेली रूटीन में क्या क्या शामिल करते हैं।

पार्टी व ड्रिंक से रहते हैं दूर
ऋतिक रोशन अपनी डाइट प्लान को लेकर काफी ज्यादा सख्त हैं। वे पार्टी व ड्रिंक से दूर रहते हैं। अपनी मस्कुलर बॉडी के लिए वे हाई प्रोटीन और कार्ब से भरपूर डाइट लेते हैं। सुबह ब्रेकफास्ट वह काफी हैवी करते हैं। ब्रेकफास्ट में 8 अंडे, मल्टीग्रेन टोस्ट व जूस लेते हैं। लंच में भी चिकन, ब्राउन राइस और सलाद खाना पसंद करते हैं। स्नेक्स ने वे ड्राई फूड्स, प्रोटीन शेक लेते हैं, जबकि डिनर वह लाइट करते हैं। डिनर में वे एग व्हाइट, फ्रूट, सैलेड खाना पसंद करते हैं। यह रूटीन ही उनको शारीरिक रूप से फिट बनाए रखती हैं।

एक्सरसाइज व योगा करते हैं
ऋतिक रोशन अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में एक्सरसाइज में लगाते हैं। एक्सरसाइज में वार्मअप, स्ट्रीचिंग करते हैं। इसके अलावा भी पुशअप करते हैं। इसके साथ ही वे हर रविवार के दिन सुबह योगा से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। फिट रहने के साथ एक्सरसाइज व योगा दोनों ही महत्वपूर्ण है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
 

End of Article