Coriander Leaves: सब्जी में स्वाद बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों को दूर करता है धनिया, इस तरह से करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 09:07 PM IST

Coriander leaves cure many diseases: धनिया हर किसी को पसंद होता है। किसी भी रेसिपी में धनिया डालने से उस रेसिपी का स्वाद बढ़ जाता है। धनिया स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। यह कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होती है।

Coriander Leaves: सब्जी में स्वाद बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों को दूर करता है धनिया, इस तरह से करें इस्तेमाल
Photo Credit: Instagram

Coriander Leaves Benefits: खाने में अगर धनिया डाल दिया जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। धनिया की मात्र खुशबू ही खाने को स्वादिष्ट बना देती हैं। सूखी सब्जी हो या ग्रेवी धनिया सब में अच्छा लगता है। यही नहीं धनिया की चटनी भी स्वादिष्ट होती है। धनिया ना केवल स्वाद के लिहाज से बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। गर्मियों में पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए धनिया का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज कंट्रोल से लेकर हार्ट तक की कई समस्याओं के लिए धनिया लाभकारी है। हरी धनिया का इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है। यह शरीर को भी ठंडा रखता है। आइए जानते हैं गर्मियों में धनिया से शरीर को मिलने वाले लाभ के बारे में...

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

रोज सुबह धनिया की पत्ती चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। धनिया की पत्ती में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। हरा धनिया मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके साथ ही इशे चबाने से पेट फूलने और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही धनिया में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो आपको पेट में होने वाले इंफेक्शन से भी बचाने में मदद करते हैं।

हार्ट के मरीजों के लिए है लाभकारी

हार्ट के मरीजों के लिए भी धनिया का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। धनिया में प्रोटीन विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

इसके अलावा डायबिटीज मरीजों के लिए भी धनिया लाभकारी है। धनिया ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज मरीजों को धनिया का पानी रोज सुबह पीना चाहिए। यह शुगर पेशेंट के लिए काफी फायदेमंद है।

खून की कमी दूर

धनिया की पत्तियों के अलावा धनिया के बीज में भी पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है जो कि खून में हिमोग्लोबिन को बनाता है। यही कारण है कि धनिए के बीज का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। एनिमिया मरीजों को धनिया के बीच का सेवन जरूर करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article