World Sexual Health Day: सेक्स अपने पाटर्नर से प्यार करने का एक तरीका है। इसे करने से सिर्फ शारीरिक आनंद ही नहीं मानसिक सुख भी मिलता है। इसके अलावा सेक्स दो लोगों यानी आपको और आपके पाटर्नर को भावनात्मक रूप से जोड़ने में भी मदद करता है। एक रिश्ते की मजबूती के लिए दो लोगों का भावनात्मक रूप से एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी है। इसलिए दुनियाभर में रविवार 04 सितंबर को 'वर्ल्ड सेक्सुअल हेल्थ डे' (World Sexual Health Day) मनाया जाता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि जो पुरुष हफ्ते में दो बार से अधिक सेक्स करते हैं उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है, उन लोगों की तुलना में जो सेक्स कम करते है। इसके अलावा सेक्स करने के कई फायदे है।
सेक्स करने के फायदे (World Sexual Health Day)
एक्सरसाइज के फायदे देता है
अगर आप अपने बिजी शेड्यूल में एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो सेक्स इसका एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। सेक्स एक तरफ की एक्सरसाइज है इसे आधे घंटे तक करने से 80 से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। सेक्स करने से आपको आपका वजन कम करने और खुद को फिट रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सेक्स करने के और कई फायदे हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
नियमित रूप से सेक्स करने वाले लोगों की इम्युनिटी पावर बूस्ट होती है, शरीर में इम्यून बूस्टिंग एंटीबॉडीज बढ़ती है। जिसकी मदद से आपका शरीर सामान्य सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहता है।
तनाव कम करता है
सेक्स करने वाले लोग अपने जीवन में तनाव को बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं। क्योंकि सेक्स करने से शरीर में तनाव का स्तर कम हो जाता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है। रात को अच्छी और आरामदायक नींद लेने से आप दिन में फ्रेश और एक्टिव महसूस करते है।
गुड हार्मोन को बढ़ाता है
सेक्स करने से दिमाग में फील-गुड वाले केमिकल रिलीज होने शुरू होते हैं। जो शरीर में गुड हॉर्मोन्स को बढ़ाते हैं। गुड हॉर्मोन्स के बढ़ने से इंसान मानसिक रूप से खुश रहता है। डिप्रेशन का खतरा कम होता है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
सेक्स करने के दौरान इंसान की हार्ट रेट बढ़ जाती है। इससे शरीर के सभी अंगों में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। ब्लड सर्कुलेशन तेज और सही होने की वजह से महिलाओं के फेस पर ग्लो आता है साथ ही उनके बाल और भी ज्यादा चमकदार हो जाते है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

