Cardamom for Headache: हरी इलायची सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद मानी जाती है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इलायची में मुंह के छालों का इलाज करने की क्षमता, मुंह और गले के संक्रमण, खांसी, सर्दी और फ्लू के लक्षणों से बचाव, सिरदर्द को ठीक करना, नपुंसकता से छुटकारा दिलाने के गुण मौजूद होते हैं। यह अपने ऐंठन-रोधी गुणों के कारण हिचकी की समस्या से भी राहत दिलाता है। दरअसल, हरी इलायची एक आयुर्वेदिक दवा है और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए लंबे समय से इसका उपयोग किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सिर के दर्द को दूर करने के इलायची गुण के बारे में, आइए जानते हैं-
इलायची के गुण
हरी इलायची के औषधीय लाभ इसके एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीस्पास्मोडिक, कार्मिनेटिव, पाचक, मूत्रवर्धक, कफ निस्सारक, उत्तेजक, पेट और टॉनिक गुणों से आते हैं। दरअसल, छोटी सी दिखने वाली इलायची बड़ी गुणकारी होती है।
हरी इलायची सिरदर्द को करे दूर
हरी इलायची सिर के दर्द को दूर करने में बहुत कारगर मानी जाती है। खासकर यदि इसका पेस्ट माथे पर लगा लिया जाए, तो उससे 5 मिनट के अंदर ही सिर के दर्द से आराम मिलना शुरू हो जाता है।
हरी इलायची का पेस्ट कैसे बनाएं
हरी इलायची का पेस्ट बनाने के लिए पहले 8-10 इलायची को पानी में भिगोकर कर दें। करीब 15-20 मिनट के बाद इन इलायची को पीसकर एक महीने पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखे पेस्ट तैयार करते वक्त उसी पानी का इस्तेमाल करें, जिसमें इलायची को भिगोकर रखा हुआ था।
ऐसे करें इलायची के पेस्ट का इस्तेमाल
सिर के दर्द को दूर करने के लिए इलायची के पेस्ट को माथे पर लगा लें। इससे बहुत जल्दी दर्द से आराम मिलना शुरू हो जाता है। इसके लिए आप इलायची के पाउडर को सूंघ भी सकते हैं, इससे छींक आती है और सिर की नसें खुलती हैं, जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होने के साथ दर्द भी दूर होने लगता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

