Food Combination: ये फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए है फायदेमंद, ज्वार के दलिया के साथ अचार की जोड़ी है लाजवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 02:28 PM IST

Healthy Food Combination: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे ही कुछ फूड कॉम्बिनेशन है जिसका सेवन करने से शरीर को कोई तरीके से लाभ मिलता है। यह फूड कॉम्बिनेशन शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

Food Combination: ये फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए है फायदेमंद, ज्वार के दलिया के साथ अचार की जोड़ी है लाजवाब
Photo Credit: Instagram

Food Combination Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सेहतमंद चीजों का सेवन बेहद जरूरी है, क्योंकि एक अच्छा खानपान ही शरीर को ऊर्जा देता है और स्वस्थ रखता है। खाने में रोटी सब्जी दाल चावल के साथ कई लोग रायता व सलाद जरूर लेते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों को खाने के साथ कुछ न कुछ कॉम्बिनेशन चाहिए होता है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं जो आपके सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। यह फूड कॉन्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे ही तमाम फूड कॉन्बिनेशन के बारे में जिनको साथ में खाने से स्वास्थ्य को कमाल के लाभ मिल सकते हैं।

बादाम के साथ लें दही
हड्डियों और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन डी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए दही सबसे ज्यादा फायदेमंद है, लेकिन दही के साथ बादाम खाया जाए तो यह कमाल का फायदा देगी। दही के साथ बादाम का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। इसका सेवन करने के लिए दही की लस्सी बनाकर आप उसमें बादाम भी डालकर के खा सकते हैं।

ज्वार के दलिया के साथ अचार 
ज्वार कफ और पित्त को शांत करता है, वात को बढ़ाता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। ज्वार में डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जिसके चलते पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा यह पेट की कई समस्याओं जैसे दस्त, सूजन, पेट दर्द और कब्ज जैसी स्थितियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

सलाद के साथ लें सेब का सिरका
इसके अलावा खाने में सलाद तो हर कोई लेता है। कुछ लोग सलाद के रूप में कच्ची सब्जियों का सेवन करना पसंद करते हैं। कच्ची सब्जी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ अगर सेब का सिरका लिया जाएं तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होगा। सेब का सिरका पाचन के लिए लाभकारी होता है। अगर सलाद के साथ सेब का सिरका लिया जाए तो यह पेट संबंधित कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article