Blood Cleansers: हमारा खून शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में अगर किसी इंसान के खून में ही खराबी आ जाए तो उसके शरीर के सभी अंगों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। कई बार खून में खराबी के सिग्नल हमें स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी देखने को मिलते हैं। कम उम्र के बावजूद चेहरे पर झुर्रियां, दाने या पिम्पल्स भी इसका संकेत हो सकते हैं। ऐस में अपने खून की सफाई करना एक जरूरी शर्त बना जाता है। आइए आज आपको खाने की पांच ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो खून को साफ करने का काम करती हैं।
हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे खून को डिटॉक्सीफाई करने का काम करते हैं। केल, पालक और सरसों में भी ब्लड डिटॉक्सीफिकेशन के गुण पाए जाते हैं।
फल
ताजे फलों का सेवन करने से भी हमारा खून साफ होता है। फल शरीर में फैट की एक्स्ट्रा लेयर के साथ-साथ खतरनाक कैमिकल और टॉक्सिन को भी बाहर कर देते हैं। ऐसे में स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, नाशपाती, सेब और अमरूद जैसी चीजें बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं।
गुड़
हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक ऐसा बेहतरीन पोषक तत्व पाया जाता है, जो कई बीमारियों से शरीर को बचाए रखने का काम करता है। हल्दी का सेवन शरीर में ना सिर्फ रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि खून की नैचुरली सफाई भी करता है।
पानी
पानी को दुनिया का सबसे नैचुरल ब्लड प्योरीफायर माना जाता है। पानी किडनी और यूरिन के माध्यम से खून में जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि हमें रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।
अदरक
खून की सफाई में अदरक को भी बहुत कारगर माना जाता है। अदरक ना सिर्फ रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मदद करती है, बल्कि खून में जमा गंदगी को भी बाहर निकालने का काम करती है। आप चाय या सूप के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

