Gut Health Tips: आंतों की सफाई के चार सीक्रेट टिप्स, पेट की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 01:50 PM IST

Gut Health Tips: डॉक्टर्स कहते हैं कि पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने के लिए डाइजेशन सिस्टम का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी है। डाइजेशन सिस्टम तभी सही रह सकता है जब कोलोन यानी बड़ी आंत स्वस्थ रहे। बड़ी आंत में गंदगी जमा रहने से ही पेट की बीमारियां उभरती हैं।

Gut Health Tips: आंतों की सफाई के चार सीक्रेट टिप्स, पेट की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Gut Health Tips: शरीर की आधी से ज्याद बीमारियों का पेट से कनेक्शन होता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने के लिए डाइजेशन सिस्टम का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी है। डाइजेशन सिस्टम तभी सही रह सकता है जब कोलन यानी बड़ी आंत स्वस्थ रहे। बड़ी आंत में गंदगी जमा रहने से ही पेट की बीमारियां उभरती हैं। पेट साफ रहने से आपका मेटाबॉलिज्म सिस्टम बूस्ट रहता है और आप अनगिनत बीमारियों से बचे रहते हैं। आइए आज आपको आतों की नैचुरल सफाई के चार बेहतरीन टिप्स बताते हैं।

सब्जियों का जूस

 आंतों की सफाई के लिए रोजाना सब्जियों का जूस पीएं। आप लौकी, टमाटर, पालक, चकुंदर, करेला, अदरक आदि चीजों से बना जूस पी सकते हैं। ये जूस आंतों से गंदगी को बाहर करने का काम करता है और पेट की समस्या से निजात दिलाता है।

हाई फाइबर डाइट

 अगर आप आतों की सफाई करना चाहते हैं तो हाई फाइबर डाइट लेना शुरू कर दीजिए। हाई फाइबर डाइट में नैचुरल क्लीजिंग के गुण शामिल होते हैं। इसके लिए आप सेब, संतरा, खीरा या एलोवेरा जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गुनगुना पानी

आत की सफाई करने में में गुनगुना पानी भी बहुत कारगर माना जाता है। सुबह उठते ही खाली पेट 2-3 गिलास गुनगुना पानी पी लें। इसे पीने के बाद जब आप शौच के लिए जाएंगे तो खुद राहत महसूस करेंगे। आतों की सफाई के लिए ये एक बेहतरीन नुस्खा माना जाता है।

दूध

दूध में कैल्शियम, फैट और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि सुबह नाश्ते के साथ अगर एक गिलास दूध निवाया करके पी लिया जाए तो ये आंतों की सफाई का काम करता है। दूध पीने से हमारी सेहत को और भी कई बड़े फायदे होते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article