Health Tips: दही के साथ भुना जीरा खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 12:55 PM IST

Roasted cumin and curd: गर्मियों के मौसम में दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह तासीर में ठंडा होता है। अनगिनत गुणों से भरपूर दही में यदि भुना जीरा मिला दिया जाए तो यह सेहत के लिए और अधिक लाभदायक बन जाता है।

Health Tips: दही के साथ भुना जीरा खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल

Roasted Cumin And Curd Benefits: दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, अपने ठंडे तासीर के कारण यह गर्मी से राहत पहुंचाता है। दही को लोग अपने-अपने स्वाद के हिसाब से खाते हैं। कुछ लोग दही को सादा खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसका रायता बनाकर खाते हैं। वहीं, कुछ लोग दही से लस्सी बनाकर पीते हैं। इन सबके अलावा अगर दही में भुना जीरा मिलाकर खाया जाए, तो इससे कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। एक तरफ जहां इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है, तो वहीं दूसरी तरफ ये स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है। तो चलिए आपको बताते हैं दही में भुना जीरा मिलाकर खाने से होने वाले कुछ कमाल के फायदों के बारे में-

दही और भुना जीरा खाने के फायदे

भूख बढ़ाने में मददगार
दही में भुना जीरा मिलाकर खाना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जिन्हें भूख कम लगती है। दरअसल, दही और भुना जीरा पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं, जिससे खाना जल्दी पच जाता है। पाचन शक्ति के सुधरने से भूख भी बढ़ जाती है।  

कब्ज की समस्या से दिलाए निजात
दही और जीरा इन दोनों में ही कुछ ऐसे गुण होते हैं जो खाने को पचाने में मददगार होते हैं। ऐसे में जिन लोगों को अपच और कब्ज की समस्या होती है, उन लोगों के लिए भुना जीरा मिला हुआ दही खाना बहुत फायदेमंद रहता है।  

आंखो की रोशनी बढ़ाने में असरदार
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दही में भुना जीरा मिलाकर खाने से बहुत लाभ होगा। दरअसल, दही और जीरा दोनों में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में दही में भुना जीरा मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदा मिलेगा।

डायबिटीज को दूर करने में करे मदद
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन लोगों के लिए भी दही और जीरे का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दही और जीरा दोनों में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article