एक्सरसाइज करने में आता है आलस, रोजाना कीजिए एरोबिक्स, होंगे ये पांच बेहतरीन फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 08:29 PM IST

Aerobics to loose Weight: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ आसान और कम समय में करने वाली एक्सरसाइज करें जिससे शरीर की एनर्जी और फुर्ती बनी रहे। ऐसे में एरोबिक्स आसान उपाए है।

एक्सरसाइज करने में आता है आलस, रोजाना कीजिए एरोबिक्स, होंगे ये पांच बेहतरीन फायदे

Aerobics to loose Weight: इंसान की उम्र जैसे जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे उसकी हड्डियां और शरीर कमजोर होने लगते हैं। साथ ही कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा होनी शुरू हो जाती हैं। इन सबको मैनेज करने के लिए हमें व्यायाम करने की आवश्यकता होती है, लेकिन इसे करने में कई लोग आलस करते हैं। ऐसे लोग एरोबिक एक्सरसाइज को ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि इसमें व्यायाम के साथ-साथ इंजॉयमेंट भी शामिल होता है। एरोबिक के जरिए से आप अपनी मसल्स और हड्डियों की ताकत बढ़ा सकते हैं।

एक्सरसाइज से बनी रहती है एनर्जी
आपको बता दें कि इस व्यायाम को करने से आपका शरीर सुडौल और अट्रैक्टिव दिखाई देने लगता है। इससे शरीर में निरंतर एनर्जी बनी रहती है और आपकी हर्ट बीट तेज हो जाती है, जिससे आपके पूरे शरीर में अच्छे से ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। डेली एरोबिक एक्सरसाइज करने से क्रोनिक डिजीज के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसे अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही करने की कोशिश करनी चाहिए।

मांसपेशियां होती हैं टोन
एरोबिक एक्सरसाइज की बात करें तो इसमें पैदल चलना, टहलना, तैरना, रस्सी कूदना और डांस भी किया जा सकता है। आप इसे सप्ताह में 3 या 4 दिन कम से कम 20 मिनट कर सकती हैं। इसके साथ ही बहुत से लोगों को स्विमिंग करना भी अच्छा लगता है। इससे मांसपेशियों को टोन करने और फेफड़ों की मजबूती के लिए काफी अच्छा होता है। तो ये एक असरदार एक्सरसाइज माना जाता है।

जुम्बा भी अच्छी च्वाइस
आप जुम्बा एरोबिक डांस शैली को भी अपना सकते हैं, जिसकी मदद से शरीर के सभी हिस्सों को टोन करने में मदद मिलती है। इसके बारे में बताया जाता है कि इससे शरीर में लचीलापन (Flexibility) बना रहता है। ये तनाव को भी दूर करने में मददगार साबित होता है। एक्सरसाइज के साथ -साथ आनंद लेने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article