हेल्थ

शरीर मे खून की कमी के ये 8 लक्षण महिलाएं भूलकर भी न करें अनदेखा, दिखते ही जाएं डॉक्टर का पास

Symptoms Of Anemia In Women: आमतौर महिलाओं को शरीर में खून की कमी का पता तब तक नहीं चल पाता है, जब तक कि उन्हें इसके कारण कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है। क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर रूप लेने लगते हैं। जानें खून की कमी के लक्षण क्या-क्या होते हैं।

Image

Symptoms Of Anemia In Women

Photo : Shutterstock.com

Symptoms Of Anemia In Women: आजकल का खराब खानपान और जीवनशैली की आदतें के कारण शरीर में कई रोग पनपने लगते हैं। शरीर में खून की कमी होने के पीछे की प्रमुख वजह भी हमारा खानपान ही है। वैसे तो शरीर में खून की कमी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन पुरुषों की तुलना में यह महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। खून की कमी की समस्या को मेडिकल भाषा में एनीमिया कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर लोग यह समझते हैं कि एनीमिया शरीर में आयरन की कमी होने पर होता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। यह स्थिति रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण देखने को मिलती है, जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। प्रोटीन, विटामिन बी12, आयरन, फोलेट और फोलिक एसिड की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो सकती है, ये इनके निर्माण में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। लंबे समय तक डाइट में इन पोषक तत्वों की कमी शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया में योगदान देती है। अच्छी बात यह है कि किसी महिला के शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो इसके कई संकेत और लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिनके नोटिस होने पर वह डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं और किसी गंभीर नुकसान से बच सकती हैं। इस लेख में हम आपको महिलाओं में खून की कमी के कुछ लक्षण बता रहे हैं।

महिलाओं में खून की कमी के लक्षण- Symptoms Of Anemia In Women In Hindi

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, आमतौर पर जब एनीमिया की स्थिति है आयरन की कमी के कारण होती है, तो इसके लक्षण हल्के होते हैं। लेकिन लंबे समय तक जब महिलाएं इन पर ध्यान नहीं देती हैं, तो ये लक्षण समय के साथ गंभीर होने लगते हैं। जब आपकी डाइट में लगातार और अन्य पोषक तत्वों की कमी रहती है, तो इससे धीरे-धीरे लाल रक्त कोशिकाओं कम होने लगती हैं। क्योंकि इस स्थिति में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम होने लगता है। जब शरीर में खून की कमी बढ़ जाती है, तो तब एनीमिया के लक्षण गंभीर होने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं ये लक्षण नोटिस कर सकती हैं,

  • शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होना
  • पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं जैसे समय पर पीरियडन आना, गंभीर दर्द और ऐंठन, असामान्य ब्लीडिंग
  • दिनभर बहुत आलस्य और थकान महसूस होना
  • आंखें और त्वचा में पीलापन नजर आना
  • भूख कम लगना और बहुत खम खाना
  • हाथ-पैर ठंडे महसूस होना और बुखार जैसी स्थिति
  • कभी-कभी बेहोशी और चक्कर आने जैसी स्थिति
  • छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस होना
  • गंभीर सिरदर्द के साथ चक्कर आना

खून की कमी के लक्षण नजर आने पर क्या करें?

ऐसी स्थिति में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि महिलाओं को सीधे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वह आपकी स्थिति का निदान करके आपको सही उपचार दे सकते हैं। वह खून की कमी को दूर करने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स का सुझाव भी दे सकते हैं। डॉक्टर के उपचार के साथ आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए। हरी-पत्तेदार सब्जियां और फल आदि का सेवन अधिक करें। डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और संतुलित आहार लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article