हेल्थ

इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने तक, सोने से पहले करें बस इस मीठी चीज का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2023, 09:52 AM IST

आयुर्वेद में शहद को सेहत का खजाना माना गया है। शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। शहद का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। शहद का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता है। शहद कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी6 के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी रात में सोने से पहले शहद का सेवन करना कितना फायदेमंद है।

Image

Benefits Of Honey

आयुर्वेद में शहद को सेहत का खजाना माना गया है। शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। शहद का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। शहद का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता है। शहद कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी6 के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी रात में सोने से पहले शहद का सेवन करना कितना फायदेमंद है। रात में सोने से पहले शहद का सेवन करना सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। नियमित रूप से रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियां दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

सोने से पहले खाएं शहद, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Honey Before Sleeping In Hindi

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

अगर आपको रातों में अच्छी नींद नहीं आती है तो शहद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। रात को गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।

Insomnia

Insomnia

इम्यूनिटी करे बूस्ट

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले शहद का सेवन करें। इससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम रहेगा।

Immunity

Immunity

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है। जिससे वजन आसानी से कम होता है।

Weight loss

Weight loss

खांसी में फायदेमंद

Cough

Cough

बदलते मौसम के साथ सर्दी-खांसी होना एक आम बात है। ऐसे में सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं। एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद गले की खराश और खांसी को दूर करने में सहायक है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article