हेल्थ

ब्लैक कॉफी में छिपे हैं सेहत के कई राज, रोजाना पीने से ये बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2024, 07:12 AM IST

ब्लैक कॉफी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको ब्लैक कॉफी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

black coffee benefits

ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं। सुबह सुबह कॉफी पीने से दिनभर थकान महसूस नहीं होती है और आप अंदर से एनर्जेटिक फील करते हैं। कुछ लोग दूध वाली कॉफी पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग ब्लैक कॉफी। फिटनेस फ्रीक वाले लोग ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ब्लैक कॉफी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ब्लैक कॉफी पाए जाने वाला कैफीन शरीर में डोपामाइन, सेरोटोनिन और नोराड्रीनलीन की मात्रा को बढ़ाते हैं। ब्लैक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट के साथ साथ मैंग्नीज, क्लोरोजेनिक एसिड, पॉलीफेनॉल्स, कैल्शियम, पौटेशियम, मैग्नीशियम ,विटामिन बी2, बी3 और बी4 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्लैक कॉफी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Black Coffee

स्ट्रेस करे दूर

इन दिनों वर्कप्रेशर की वजह से ज्यादातर लोग स्ट्रेस में रहते हैं। ऐसे में ब्लैक कॉफी का सेवन उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लैक कॉफी में भरपूर मात्रा में कैफीन होता है जो हैप्पी हार्मोन रिलीज करता है। जिससे स्ट्रेस लेवल कम होता है। इसके साथ ही थकान, तनाव और सुस्ती दूर होती है।

दिल के लिए

रोजाना एक कप ब्लैक कॉफी पीने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी बेहद कम रहता है। इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

वजन घटाने में सहायक

कॉफी में बेहद कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article