हेल्थ

Weight Loss: वजन घटाने के लिए इन 5 आटे को डाइट में करें शामिल, तेजी से पिघलेगी चर्बी

Weight Loss: अगर आप मोटापे की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको 5 ऐसे आटे के बारे में बताएंगे, जिनकी रोटी खाने से आप अपना वजन कम करने के साथ ही काफी फिट दिखेंगे।

Image

Weight Loss: वजन घटाने के लिए ये 5 आटे हैं फायदेमंद।

Weight Loss: आज हर कोई फिट (Fit) और यंग (Young) दिखना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोग आज मोटापे की समस्या (Obesity) से जूझ रहे हैं। मोटापे (Obesity) से आपका वजन बढ़ने (Weight Increase) के साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों के चपेट में भी आ सकते हैं। लोग इसे कम करने के लिए सुबह (Morning Walk) और शाम वॉक (Evening Walk) के साथ ही डाइट (Diet Plan For Weight Loss) समेत कई चीजों को करते हैं। कुछ लोग जहां अपना वजन कम करने में कामयाब हो जाते हैं तो कुछ अभी भी मोटापे से जूझ रहे होते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे आटे के बारे में बताएंगे, जिनकी रोटी खाने से आप अपना वजन कम कर पाएंगे।

वजन घटाने के लिए इन 5 आटे को डाइट में करें शामिल (5 Weight Loss Flours )

बाजरा

बाजरा एक काफी पौष्टिक आटा है, जो गेहूं की रोटी का सही ऑप्शन है। बाजरा पाचन में फायदा पहुंचाने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बाजरा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

मक्का

मक्का के आटे में काफी ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आयरन, जिंक, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मक्का का आटा इम्यूनिटी को बढ़ाता है। मक्का का आटा विटामिन और खनिजों का एक बड़ा सोर्स है और आपको इसे अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए।

राजगिरा

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर रागिरा वजन कम करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। राजगिरा हार्ट को हेल्दी बनाने के साथ मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। राजगिरा आसानी से पचने वाला अनाज है जो आपकी भूख को भी कंट्रोल करता है।

सत्तू

प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू से ताकत मिलती है। सत्तू पाचन में मदद करने के साथ ही मांसपेशियों के विकास में भी काफी फायदेमंद है। वजन घटाने में भी सत्तू काफी फायदेमंद है। आप इसे अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें।

रागी

कैल्शियम और आयरन से भरपूर रागी हड्डियों और हीमोग्लोबिन लेवल के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। इसके अलावा ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है और मधुमेह वाले लोगों के लिए ये काफी फायदेमंद है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article