हेल्थ

Weight Loss: दही और योगर्ट में से वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद? जानें इनके बीच अंतर?

Weight Loss: मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को वजन कम करने के लिए योगर्ट या दही खाना चाहिए। लेकिन दोनों में से कौन से वजन जल्दी घटाता है और दोनों में क्या अंतर है... ये आज हम आपको बताएंगे।

Image

Weight Loss: वजन घटाने के लिए दही और योगर्ट में कौन है ज्यादा फायदेमंद।

Weight Loss: वजन कम (Weight Loss) करना आज एक बड़ा टॉस्क बन गया है। ज्यादातर इंसान आज के समय में मोटापे (Obesity) की समस्या से जूझ रहा है। मोटे लोग पतले होने के लिए वॉक (Walk) से लेकर डाइट (Diet For Weight Loss) और योगा (Yoga) समेत कई चीजों को फॉलो कर रहे हैं। कुछ लोग जहां वजन कम करने में सफलता पा रहे हैं, तो कुछ अभी भी पतले होने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपना वजन कम (How to Weight Loss) कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए वैसे तो खाने-पीने की कई चीजें हैं, लेकिन आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आप अपना वजन कम कर पाएंगे। खाने की ये दो चीजें हैं- दही और योगर्ट। दही और योगर्ट देखने में एक जैसे लगते हैं। दही को जहां नींबू के रस, सिरका का उपयोग करके दूध को फाड़कर बनाया जाता है तो वहीं योगर्ट योगर्ट एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो बैक्टीरिया का उपयोग करके दूध को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है।

दही प्राकृतिक रूप से बनाया जाता है और इसमें लाभकारी बैक्टीरिया नहीं होते हैं। वहीं योगर्ट में विटामिन बी5, पोटेशियम, प्रोटीन और मोलिब्डेनम होता है, जो फैट को बर्न करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही योगर्ट प्रोटीन, कैल्शियम और पोटेशियम का एक बड़ा सोर्स है, इसमें कैलोरी कम होती है और ये हाई बल्ड प्रेशर, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को कम करता है।

वजन कम करने लिए योगर्ट है ज्यादा फायदेमंद

अगर आप ये जानना चाहेंगे कि दही और योगर्ट में से कौन वजन जल्दी कम करता है तो जान लें कि योगर्ट से आप अपना जल्दी कम कर सकते हैं। हालांकि दही खाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं, लेकिन योगर्ट इससे काफी तेजी से वजन कम करेगा। दरअसल योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। योगर्ट में हमेशा आप बिना स्वाद वाला ही खाएं, क्योंकि स्वाद में हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article