Fever Home Remedies: बदलते मौसम के साथ बुखार आना एक आम बात है। सर्दियों के मौसम में कई लोग सर्दी-जुकाम, बुखार की समस्या से परेशान रहते हैं। बुखार होने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन जो कॉमन है वो है मौसम में बदलाव, ज्यादा सर्दी-गर्मी होना या कोई बीमारी। ज्यादा दिनों तक बुखार रहने पर लोग डॉक्टर से संपर्क करते हैं और कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप बुखार से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको बुखार कम करने के 5 ऐसे देसी उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
बुखार उतारने के घरेलू उपाय - Fever Home Remedies
तुलसी
तुलसी ई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो इंफेक्शन से बचाने में मददगार है। बुखार उतारने के लिए तुलसी के पत्तों को शहद के साथ खाएं। कुछ ही दिनों में बुखार उतर जाएगा। इसके अलावा आप तुलसी का काढ़ा भी पी सकते हैं।
पुदीना-अदरक
पुदीना और अदरक का काढ़ा भी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। बुखार उतारने के लिए आप पुदीना-अदरक का काढ़ा पी सकते हैं। इसके अलावा पुदीना और अदरक का पेस्ट बनाकर एक चम्मच गर्म पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
हल्दी
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी बुखार से निजात दिलाने में सहायक है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीएं। इससे जल्दी बुखार उतार जाएगा।
लहसुन
लहसुन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। बुखार उतारने में यह काफी मददगार है। बुखार उतारने के लिए दो से तीन कली लहसुन को कुचलकर गुनगुने पानी के साथ निगलें। वहीं लहसुन का सूप बनाकर भी पीने से बुखार तुरंत उतर जाता है।
चंदन
बुखार उतारने में चंदन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर कोई तेज बुखार से तप रहा है तो उसके माथे पर चंदन का लेप लगा दें। चंदन का लेप लगाने से ठंडक मिलती है और इससे तापमान कम होने लगता है।
