हेल्थ

Yoga For Memory Power: बढ़ाना चाहते हैं याददाश्त, तो रोजाना करें ये 3 योगासन, आइंस्टीन की तरह दौड़ेगा दिमाग

Yoga For Memory Power: बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त का कमजोर होना एक आम बात है लेकिन कई बार तनाव के कारण उम्र से पहले लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ये योगासन कर सकते हैं।

Image

Yoga Asanas for memory

Yoga For Memory Power: योग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। नियमित रूप से योग करने से ना केवल फिट रहते हैं बल्कि दिमाग भी सुचारू ढंग से काम करता है। ये बात तो हमने अक्सर अपने घरों में बड़ों को ये कहते सुना होगा कि बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है। लेकिन कई बार उम्र से पहले ही लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसकी असल वजह है तनाव। तनाव की वजह से हम कई बार जरूरी कामों को भूल जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी याददाश्त को तेज कर सकते हैं।

याददाश्त बढ़ाने के लिए करें ये योगासन - Yoga For Memory Power

पद्मासन (Padmasana)

याददाश्त तेज करने के लिए आप पद्मासन योग कर सकते हैं। यह हमारी मांसपेशियों के तनाव को कम करके, दिमाग को शांत करने में मदद करता है। यह आसन दिमाग को हेल्दी रखता है जिससे शरीर को काफी आराम मिलता है। अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है तो रोजाना इस योग को करें। पद्मासन को कमल मुद्रा आसन भी कहा जाता है।

शीर्षासन (Sirsasana)

दिमाग को तेज करने के लिए आप शीर्षासन भी कर सकते हैं। इसे हैंडस्टैंड भी कहा जाता है। इस योग को करने से ब्रेन तक ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। जिससे हमारा ब्रेन स्वस्थ रहता है और लंबे वक्त तक अच्छी तरह से काम करता है। इसके साथ ही ये शरीर से तनाव को भी कम करता है।

बकासन (Bakasana)

शरीर में संतुलन और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए आप बकासन योग कर सकते हैं। ये तनाव को कम करता है जिससे आपका माइंग काफी रिलैक्स होता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article