Binder Danoda Song: रिलीज हो गया बिंदर दनोडा और सोनाली फोगाट का मजेदार गाना 'सौतन', देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2020, 02:13 PM IST

बिंदर दनोडा सोनाली फोगाट का मजेदार गाना 'सौतन' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने में बिंदर दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिसके बाद सोनाली फोगाट और पूरा परिवार बिंदर को सबक सिखाता है।

Binder Danoda Haryanvi Songs: बिंदर दनोडा और सोनाली फोगाट की जोड़ी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। दर्शकों को इनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसलिए जब भी इनके गाने यूट्यूब पर रिलीज होते हैं रातों-रात वायरल हो जाते हैं।

बिंदर दनोडा सिंगर भी हैं राइटर भी और एक सफल मॉडल भी हैं। सोनाली फोगाट और बिंदर दनोडा का नया गाना 'सौतन' ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'हुकुम का इक्का' पर रिलीज हो गया है।

गाने में एक मजेदार कहानी है, जिसमें बिंदर दनोडा किसी दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिसका पता सोनाली फोगाट को लग जाता है, सोनाली फोगाट इस गाने में बिंदर दनोडा की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

सोनाली फोगाट और उनके परिवार वालों को जब बिंदर दनोडा की हरकत पता चलती है तो सब बंदूक लेकर बिंदर के सामने खड़े हो जाते हैं, जिसे देख कर बिंदर डर जाते हैं। गाना काफी मजेदार है और आपको बेहद पसंद आएगा। गाने को बिंदर दनोडा ने खुद लिखा और गाया है, वहीं गाने में म्यूजिक आर के क्रु का दिया हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!