UP : गाजियाबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 08:51 AM IST

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को एक निर्माणाधीन दीवार के गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। यह हादसा विजयनगर के डीएवी चौक के पास हुआ।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को एक निर्माणाधीन दीवार के गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। यह हादसा विजयनगर के डीएवी चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यहां रात भर निर्माण कार्य हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची। बचाव टीम ने दीवार के मलबे में दबे तीन शवों एवं दो जीवित लोगों को बाहर निकाला। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।  घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस दीवार गिरने की वजह की जांच करने में जुटी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!