Ghaziabad Crime News:ग़ाज़ियाबाद में हैवान निकला चाचा, दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:57 PM IST

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में दरिंदगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। हैवान चाचा और उसके दोस्त ने पहले नाबालिग को अगवा किया और फिर खेत में ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

Ghaziabad Crime News:ग़ाज़ियाबाद में हैवान निकला चाचा, दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
Photo Credit: Representative Image

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में दरिंदगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। हैवान चाचा और उसके दोस्त ने पहले नाबालिग को अगवा किया और फिर खेत में ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना का पता तब चला जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। 

पुलिस ने बताया है कि घटना का पता चलने में तीन दिन लगे, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग के पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की दो दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

इसके बाद उसकी मां गांव के एक डॉक्टर के पास बच्ची को ले गई, लेकिन बच्ची को जब आराम नहीं मिला तो वह उसको लेकर मोदीनगर में एक डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने जांच के बाद नाबालिग की मां को बताया कि मासूम के साथ गंदा काम हुआ है। इसके बाद मां बच्ची को लेकर घर कई और उससे बातचीत कर घटना के बारे में जानने की कोशिश की। फिर नाबालिग ने बताया कि, उसे मिठाई दिलाने के नाम चाचा और उसका दोस्त खेत में एक ट्यूबवेल के कमरे में ले गए, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद चाचा ने नाबालिग को दी धमकी

घटना पता चलने के बाद नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया है कि चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मासूम के साथ गलत काम किया है। इसके साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे घर में किसी को भी बताया तो वह उसकी मम्मी को जान से मार देगा। इस डर की वजह से मासूम ने घर पर अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में नहीं बताया। मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामला गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!