Ghaziabad Crime: साथी मजदूरों को दबंगई दिखाने पर गंवानी पड़ी जान, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 01:27 PM IST

Ghaziabad Crime: पुलिस को 14 जुलाई को नासिरपुर फाटक के करीब एक ट्रॉली के अंदर उसका शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। जांच में पता चला कि, मृतक शाहजहांपुर के मदनापुर गांव गिरधरपुर का रहने वाला था। मामले की आगे जांच कर कविनगर पुलिस ने दो आरोपी प्रेम किशोर और श्याम भैया को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad Crime: साथी मजदूरों को दबंगई दिखाने पर गंवानी पड़ी जान, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Photo Credit: Twitter

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में दबंगई दिखाने और वसूली करने पर एक मजदूर को जान गंवानी पड़ी है। उसके ही दो साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला गाजियाबाद के कविनगर थाने का है। पुलिस को इस घटना के बारे में तब पता चला जब 14 जुलाई को नासिरपुर फाटक के करीब एक ट्रॉली के अंदर उसका शव मिला।

शव मिलने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। जांच में पता चला कि, मृतक शाहजहांपुर के मदनापुर गांव गिरधरपुर का रहने वाला था। उसकी पहचान पिंटू यादव (28) के रूप में हुई। मामले की आगे जांच कर कविनगर पुलिस ने दो आरोपी प्रेम किशोर और श्याम भैया को गिरफ्तार किया है। 

मृतक शराब मंगवाता था और रुपये वसूलता था

मृतक पिंटू यादव और दोनों आरोपी साथ में मजदूरी करते थे और तीनों एक-दूसरे को पिछले छह सालों से जानते थे। मामले की जानकारी देते हुए सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया है कि, आरोपी श्याम भैया निवासी शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव नारायणपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी प्रेम किशोर निवासी बुलंदशहर के डिबाई छोटा घुसराना, हरि सिंह का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि, मृतक पिंटू अपनी दबंगई दिखाकर उनसे और अन्य साथियों से शराब मंगवाता था और रुपये वसूलता था। मना करने पर वह हर किसी के साथ मारपीट भी करता था। 

गमछे से गला दबाकर की मजदूर हत्या कर दी

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, पिंटू यादव से आसपास के सभी साथी काफी परेशान थे। ऐसे में उन्होंने 13 जुलाई की रात उसके साथ शराब पी। फिर श्याम भैया और प्रेम किशोर ने गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, 14 जुलाई को पिंटू यादव का शव मिला। फिर पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उसकी पहचान हो सकी। मृतक नासिरपुर फाटक के करीब एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चलाता था और मजदूरी करता था। 

आरोपी ने स्वीकार की हत्या की बात

उसके शव की पहचान बिल्डिंग मैटेरियल के सप्लायर ने की। इसके बाद शाहजहांपुर से पिंटू के भाई सोनू ने आकर हत्या का मामला दर्ज कराया। पोस्टमार्टम कराने पर पता चला कि, पिंटू की हत्या गमछे से गला दबाकर हुई है। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि, 13 जुलाई की रात को पिंटू अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान पुलिस को श्याम भैया के नाम का पता चला, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। श्याम ने पिंटू की हत्या की बात को स्वीकार कर ली है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर प्रेम किशोर को भी गिरफ्तार किया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!