Khatron Ke Khiladi 15 Contestant: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) पर जोर शोर से काम चल रहा है। शो का ऐलान काफी समय पहले ही हो चुका था और अब मेकर्स कंटेस्टेंट की तलाश में लगे हुए हैं। अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो शो में शामिल हो सकते हैं और अब इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। दावा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए एक्टर ऋषभ जायसवाल रोहित शेट्टी के शो में धमाका कर सकते हैं। ऋषभ का नाम आते ही ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rista Kya Kehlata Hai) के फैंस थोड़े मायूस हो गए हैं। (ये भी पढ़ें- मां-बाप के तलाक से डरीं Reem Shaikh? दूसरे धर्म के लड़के से प्यार-शादी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'गालियां पड़ेगी')
खतरों के खिलाड़ी 15 में होगी ऋषभ जायसवाल की एंट्री
ऋषभ जायसवाल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कृष का रोल निभा रहे थे। वह सीरियल में विलेन से कम नहीं थे। शुरुआती एपिसोड में कृष को बहुत ही अच्छा दिखाया गया था लेकिन धीरे धीरे वह अरमान और अभिरा का दुश्मन बन गया। इसी वजह से वह शो का विलेन बन गया। ऋषभ जायसवाल को इस रोल में काफी प्यार मिला, लेकिन अचानक ही एक्टर ने ये शो छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर ऋषक के फेयरवेल की तस्वीरें भरी पड़ी हैं। खुद एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर शो छोड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि ऋषभ ने खतरों के खिलाड़ 15 में एंट्री लेने के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है में लात मारी है। ऋषभ की एंट्री अब तक कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन एक्टर के फैंस उनका नया साइड देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन ये रिश्ता में फैंस ऋषभ को काफी मिस करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: 'मैंने दीपिका का तलाक और शोएब संग रिश्ता...', जयति भाटिया ने किया Dipika Kakar के नाजुक दिनों का खुलासा)
rishabh jaiswal in khatron ke khiladi 15 (photo credit-instagram)
