वर्ल्ड सिनेमा

Cannes 2026: मां Aishwarya Rai Bachchan को ऑटोग्राफ देता देख टुकुर-टुकुर देखती रहीं आराध्या, मुस्कुरान जीतेगी दिल

अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स 2026 में शिरकत करने के लिए पहुंची, जहां से मां-बेटी का एक प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने सबका दिल जीत लिया है।

Image

Aishwarya Rai Bachchan को ऑटोग्राफ देती दिखती रहीं बेटी Aaradhya Bachchan (Image Source: Cannes 2026/Social Media)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत जब हुई थी जब हर किसी की निगाहें ऐश्वर्या राय बच्चन को रेड कार्पेट पर ढूंढती रहीं। कई लोगों को ऐसा लगा कि इस दफा ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई नहीं देंगीं लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ऐश ने ऐसी एंट्री मारी कि हर कोई देखता ही रह गया। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंची, जहां से दोनों की काफी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुईं। इनमें से एक ऐसी रही, जिसने सबका दिल जीत लिया। इस वीडियो में आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश को फैन के लिए ऑटोग्राफ देती देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। (ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh को खालिस्तानी समर्थकों ने दी बम से घर उड़ाने की धमकी)

Aishwarya Rai Bachchan और Aaradhya Bachchan का वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट का है। जहां ऐश अपनी बेटी आराध्या के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। रेड कार्पेट पर ऐश को देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्साहित दिखे। ऐश ने अपने फैंस को कतई निराश नहीं किया और आगे बढ़कर उन्हें ऑटोग्राफ दिया। जब ऐश अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रही थीं तब उनकी बेटी आराध्या बच्चन उन्हें प्यार से निहारती ही रहीं। इस दौरान आराध्या के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कार रही, जिसने सबका दिल जीत लिया है। आराध्या और ऐश का ये प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: 'भगवान मुझे उठा लो'- काम न मिलने पर छलका Sasural Genda Phool फेम का दर्द, 72 साल की उम्र में खा रही हैं धक्के!)

ऐश ने आराध्या के लिए बनाई थी फिल्मों से दूरी

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्होंने कई हिट मूवीज दी हैं। जब उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी तब वो सफलता के शिखर पर थीं लेकिन शादी के बाद जैसे ही उनकी बेटी आराध्या पैदा हुई उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। समय-समय पर वो कुछ फिल्मों में दिखती रही हैं लेकिन आराध्या की परवरिश पर ध्यान देने के लिए वो मूवीज से दूर सी हो गई हैं। ऐश जब भी कान्स फिल्म फेस्टिवल जाती हैं तो बेटी आराध्या को साथ में रखती हैं। इंटरनेट को मां-बेटी की ये जोड़ी खासी पसंद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article