पंजाबी

Diljit Dosanjh को खालिस्तानी समर्थकों ने दी बम से घर उड़ाने की धमकी

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी समर्थकों ने धमकी दी है कि वो उनका घर बम से उड़ा देंगे। दिलजीत दोसांझ लम्बे समय से खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हैं।

Image

Diljit Dosanjh को खालिस्तानी समर्थकों ने दी बम से घर उड़ाने की धमकी (Image Source: Diljit Dosanjh)

KEY HIGHLIGHTS
  • खालिस्तान समर्थकों ने दिलजीत को भेजा धमकी भरा मेल
  • गायक दिलजीत को दी बम से घर उड़ाने की धमकी
  • दिलजीत के फैंस को भी दी चेतावनी

पंजाबी सिनेमा के जाने-माने गायक-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) लम्बे समय से खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हैं। एक बार फिर से खालिस्तानी समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए उन्हें एक मेल भेजा है, जिसमें उन्होंने एक्टर का घर बम से उड़ाने की धमकी दी है। मेल के जरिए दी गई धमकी में खालिस्तान समर्थक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और धमकी देते हुए कहा है कि एक्टर का घर 6 जून तक बम के जरिए उड़ाया जाएगा। (ये भी पढ़ें: 'भगवान मुझे उठा लो'- काम न मिलने पर छलका Sasural Genda Phool फेम का दर्द, 72 साल की उम्र में खा रही हैं धक्के!)

Diljit Dosanjh के समर्थकों के भी दी धमकी

Diljit Dosanjh को खालिस्तानी समर्थकों ने दी बम से घर उड़ाने की धमकी

Diljit Dosanjh को खालिस्तानी समर्थकों ने दी बम से घर उड़ाने की धमकी

मेल में सिर्फ दिलजीत दोसांझ को ही नहीं बल्कि उनके समर्थकों को और फैंस को भी धमकी दी गई है। मेल में लिखा गया है कि जो भी दिलजीत दोसांझ का समर्थन करेगा, वो उसे भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। खालिस्तानी समर्थकों ने मेल में साफ शब्दों में लिखा है, "जो भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, वह मारा जाएगा।" खालिस्तानी समर्थक यहीं पर नहीं रुके हैं, उन्होंने मेल में 1984 दंगों से जुड़ी भड़काऊ बातें भी लिखी हैं। मेल में दिलजीत दोसांझ के घर के अलावा लुधियाना नगर निगम के मेयर कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। (ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल के बाहर होने पर Priyadarshan ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच)

'मैं वापस आऊंगा' में दिखेंगे Diljit Dosanjh

एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ सालों में काफी व्यस्त हैं। पंजाबी गानों और फिल्मों के साथ-साथ वो हिन्दी भाषा की मूवीज भी कर रहे हैं और बीच-बीच में अपने फैंस के लिए सिंगिंग वर्ल्ड टूर भी करते रहते हैं। जल्द ही उनकी नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Wapas Aaunga) रिलीज होगी, जिसे इम्तियाज अली ने बनाया है। इस फिल्म की कहानी भारत-पाक विभाजन के आसपास गढ़ी गई है, जो दो बिछुड़े हुए आशिकों की दास्तां पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article