बॉक्स ऑफिस

BMCM Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ही इतना कमा चुकी है अक्षय-टाइगर की फिल्म, मिलेगी जबरदस्त शुरुआत!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 9, 2024, 12:05 PM IST

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote miyan) अब 11 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bade Miyan Chote Miyan advance booking

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote miyan) को रिलीज से पहले काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग कलेक्शन भी अब शुरू हो गई है, जिसको लेकर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म को 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को काफी फायदा भी मिलने वाला है।

हालांकि इसी दिन अजय देवगन की फिल्म मैदान (Maidaan) भी रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को लेकर भी काफी जबरदस्त रिव्यू नजर आ रहे हैं। आइए अब बडे़ मियां छोटे मियां की एडवांस बुकिंग कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking:फिल्म ने रिलीज से पहले की इतनी कमाई

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को ग्रैंड शुरुआत मिलने की उम्मीद हैं क्योंकि अभी तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 39.12 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी फिल्म के रिलीज होने में एक दिन से ज्यादा का समय बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय-टाइगर की यह फिल्म 16 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article